{"_id":"63830cada9db755eea3bc359","slug":"husband-murder-his-wife-and-hanged-himself-in-morena","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena: महिला ने कहा- बनाते रहना खाना, मैं तो मायके जा रही हूं...गुस्साए पति ने गला घोंटा और खुद लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena: महिला ने कहा- बनाते रहना खाना, मैं तो मायके जा रही हूं...गुस्साए पति ने गला घोंटा और खुद लगा ली फांसी
Sun, 27 Nov 2022 12:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 27 Nov 2022 12:41 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में खाना बनाने को लेकर पूरा घर ही बर्बाद हो गया। एक महिला मायके जाने की जल्दी में पति के लिए खाना बनाने को तैयार नहीं हुई, जिसके बाद गुस्से में पति ने पहले पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया।
विज्ञापन
पति-पत्नी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरैना जिले में दिमनी क्षेत्र के गंगापुर में कल्लू जाटव ने अपनी पत्नी कांता का गला घोंटकर हत्या कर दी। जेल जाने के भय से पति खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। घटनास्थल पर कांता का चार साल का बेटा शिवम रोया तो परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और पति-पत्नी की मौत की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गंगापुर भटारी गांव में रहने वाले कल्लू जाटव (26) पत्नी कांता (24) अपनी बहन की शादी में मायके जाने के लिए बैग लेकर तैयार थी। कल्लू पुत्र दशरथ जाटव ने कहा कि मायके जाने की बड़ी जल्दी है, मेरे लिए खाना तो बना दे। चूंकि कांता अपने मायके खड़िया का पुरा जाने के लिए रेडी थी। इसलिए उसने कह दिया कि मैं तो जा रही हूं, तुम खाना खुद बनाते रहना। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी और नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
पत्नी ने पति पर हाथ उठाया...
गुस्साए पति कल्लू ने अपनी पत्नी को पीटा। पत्नी ने पति पर हाथ उठाया तो कल्लू ने उसका गला घोंट दिया। इससे कांता के प्राण निकल गए। इस सीन को देखकर आरोपी पति कल्लू जेल जाने के भय से घबरा गया और उसने आनन-फानन में बिजली के तार का फंदा बनाया और फांसी लगा ली। 30 मिनट के दौरान 8x11 वर्गफीट के कमरे में पति-पत्नी की जीवनलीला समाप्त हो गई। बता दें कि कांता के मायके में उसकी छोटी बहन की 8 दिसंबर को शादी होनी है। मायके से आमंत्रण पत्र आने के बाद कांता अपने माता-पिता के घर जाने के लिए तैयार थी।
विज्ञापन
