फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena Crime News: Honor Killing Of Lover Couple Father Killed Daughter And Her Lover In Madhya Pradesh

Morena News: प्रेमी जोड़े का हत्या से पूर्व का वीडियो वायरल, प्रेमिका बोली- हमने शादी कर ली, परेशान ना करें

Tue, 20 Jun 2023 12:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 20 Jun 2023 12:25 PM IST
सार

Morena Murder News: वायरल वीडियो में शिवानी तोमर कह रही है कि हम अपनी इच्छा से आए हैं। हमारी किसी ने मदद नहीं की और न ही हम किसी की हेल्प लेना चाहते हैं। हमें न ही किसी ने भगाया है, न ही मजबूर किया है। हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं इसलिए भाग आए हैं।

विज्ञापन
Morena Crime News: Honor Killing Of Lover Couple Father Killed Daughter And Her Lover In Madhya Pradesh
प्रेमी जोड़ा जिसकी हत्या हुई (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र के रतन बसई गांव में प्रेमीजोड़े की हत्या किए जाने से पूर्व दोनों प्रेमी प्रेमिकाओं के द्वारा बनाया गया वीडियो अब वायरल हो गया है। इस वीडियो में प्रेमी जोड़ा शिवानी तोमर और राधेश्याम तोमर दोनों लेटे हुए हैं और वीडियो बनाकर शिवानी कह रही है कि वह और राधेश्याम एक-दूसरे से प्यार करते हैं, वे दोनों अपनी मर्जी से घर से भागे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजपाल ने राधेश्याम एवं शिवानी के भागने की घटना वाले दिन ही उनकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि वीडियो मई माह का है। पुलिस के अनुसार छह मई 2023 को भी राधेश्याम एवं शिवानी घर से भागे थे और 13 मई को बरामद हुए थे, यह वीडियो भी उसी दौरान का है। अंबाह के रतन बसई गांव में रहने वाली शिवानी तोमर (18) और पुरा बरबाई निवासी राधेश्याम तोमर (21) एक-दूसरे से प्रेम करते थे। उनके घरवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे, इसलिए शिवानी और राधेश्याम छह मई को घर से भाग गए थे। 13 मई को दोनों को उत्तर प्रदेश से ढूंढकर अंबाह थाने लाया गया। यहां पुलिस ने दोनों को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन

 




शिवानी और राधेश्याम तीन जून को एक बार फिर लापता हो गए। चार जून को घरवालों ने थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।राधेश्याम के परिजन ने शिवानी के घरवालों द्वारा प्रेमी जोड़े की हत्या करने किए जाने का अंदेशा भी जताया था। उन्होंने मुरैना पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र चौहान से मिलकर पूरा मामला बताया।


चौहान ने संज्ञान लेते हुए उप निरीक्षक जितेंद्र शर्मा को विशेष इन्वेस्टिगेशन करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान मोबाइल की कॉल डिटेल, सीसीटीवी कैमरे के सीडीआर और अन्य तथ्यों के आधार पर शिवानी के घरवालों पर पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने शिवानी के परिवार वालों से सख्ती से पूछताछ की। इसमें वे टूट गए। शिवानी के पिता राजपाल तोमर ने पुलिस के सामने कबूल कर लिया कि उन्होंने दोनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव चंबल नदी में फेंक दिए। फिलहाल, पुलिस दोनों शवों को नदी से निकालने के लिए एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, लेकिन 48 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई है। दोनों प्रेमी प्रेमिकाओं की तलाश जारी है।

वायरल वीडियो में शिवानी तोमर कह रही है कि हम अपनी इच्छा से आए हैं। हमारी किसी ने मदद नहीं की और न ही हम किसी की हेल्प लेना चाहते हैं। हमें न ही किसी ने भगाया है, न ही मजबूर किया है। हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं इसलिए हम भाग आए हैं। जो अच्छा लगा, वो हमने कर लिया। हमें घरवाले परेशान न करें, न आपके और न हमारे। हमने शादी कर ली है। हमें परेशान न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed