{"_id":"6915be6366ac10941d0846b3","slug":"former-sarpanch-surrounds-youth-beats-him-with-sticks-leading-to-his-death-morena-news-c-1-1-noi1227-3623940-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena News: 'तेरी मौत होगी...' धमकी के बाद बेरहमी से की पिटाई, घायल युवक ने दम तोड़ा, पूर्व सरपंच पर लगे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena News: 'तेरी मौत होगी...' धमकी के बाद बेरहमी से की पिटाई, घायल युवक ने दम तोड़ा, पूर्व सरपंच पर लगे आरोप
Thu, 13 Nov 2025 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 07:36 PM IST
सार
पुराने केस में राजीनामा करने और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत वापस लेने के लिए पूर्व सरपंच और उसके परिजनों ने एक युवक को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बेरहमी से पिटाई के बाद युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिहोनिया थाना क्षेत्र के मोहनपुरा गांव निवासी जयसिंह तोमर की ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरतलब है कि पूर्व सरपंच रामकरण सिंह तोमर और उसके परिजनों ने बेरहमी से जय को लाठियों से पीटा था, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे ग्वालियर रैफर किया गया, जहां बुधवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। जय ने हमले से पहले ही पुलिस से अपनी जान को खतरा बताया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि अब धमकी भरे तीन ऑडियो भी सामने आए हैं।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच-552 पर बड़ेगांव तिराहे पर चक्काजाम कर दिया और शव को सड़क पर रखकर धरने पर बैठ गए। इसके बाद से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Ujjain News: कोर्ट फीस की फर्जी रसीदें बनाकर वकील ने कर डाली 5 लाख की धोखाधड़ी, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
मृतक जय तोमर के भाई विशाल तोमर ने बताया कि पूर्व सरपंच रामकरण तोमर लंबे समय से जय को धमकियां दे रहा था। ये धमकियां पुराने केस में राजीनामा कराने और शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत वापस लेने के लिए दी जा रही थीं। जय इसके लिए राजी नहीं हुआ, जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई। बता दें कि जय ने कई बार धमकियों की शिकायत पुलिस में की थी लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जय के ताऊ महाराज सिंह तोमर ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने पर सिहोनिया थाना प्रभारी मनोज ने पुलिस पार्टी भेजने की बात कही, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। जय को जिला अस्पताल रैफर किया गया लेकिन पुलिस उसकी सुरक्षा में साथ नहीं गई। मुरैना अस्पताल ले जाते समय आरोपियों ने रास्ते में फायरिंग भी की। परिजनों ने मांग की कि थाना प्रभारी को हटाया जाए, आरोपियों के मकान तोड़े जाएं, हथियार लाइसेंस रद्द हों और मृतक की बीमार मां के इलाज की व्यवस्था कराई जाए।
डीएसपी मुख्यालय विजय भदौरिया ने बताया कि जय तोमर की ग्वालियर में मौत हो चुकी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
