{"_id":"6361051d120bd225fa007617","slug":"class-8th-student-raped-in-morena-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: मुरैना में 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल से घर लौट रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: मुरैना में 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल से घर लौट रही थी
Tue, 01 Nov 2022 05:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 01 Nov 2022 05:08 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यहां पर आठवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। इस दरम्यान स्कूटी से घर छोड़ने के बहाने एक युवक गाड़ी पर बैठाया और रेस्टोरेंट में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म मामला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरैना जिले में मंगलवार को 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेस्टोरेंट में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में उसका दोस्त मिल गया। उसने छात्रा को घर छोड़ने के बहाने अपनी स्कूटी पर बैठाया और एक रेस्टोरेंट में ले गया। यहां पर उसने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा अपनी मां के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शहर स्थित संजय कॉलोनी निवासी 14 साल की छात्रा अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती है। सुबह छात्रा अपने घर से स्कूल पढ़ने के लिए निकली थी। वह स्कूल से वापस अपने घर के लिए लौट रही थी, तभी रास्ते में उसे दो युवक मिल गए। दोनों स्कूटी से सवार होकर आए थे। इनमें से एक युवक को वह पहले से जानती थी। उसने छात्रा को घर छोड़ने की बात कहते हुए अपनी स्कूटी पर बैठा लिया और हार्ट बीट रेस्टोरेंट में ले गया।
विज्ञापन
यहां पर युवक उसे होटल के एक कमरे में ले गया। इस दौरान युवक का एक साथी दोनों को कमरे में अकेला छोड़कर चला गया। उसके जाते ही उसके साथ कमरे में मौजद युवक ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता किसी तरह से अकेले अपने घर पहुंची। यहां पर उसने आप के साथ हुई घटना के बारे में मां को बताया। पीड़िता देर रात को अपनी मां को साथ लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
यहां उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिन पहले भी शहर में इसी तरह की घटना घटित हुई थी। उस घटना के बाद एसपी के निर्देश पर शहर में होटल, रेस्टोरेंट और धर्मशालाओं में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाईयां की थी। रेस्टोरेंट और होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए थे, कि वे किसी अनजान, नाबालिग और छात्र-छात्राओं को कमरे उपलब्ध न करवाएं।
इस घटना के बाद पुलिस की यह कार्रवाई सिफर नजर आई। घटना के कुछ समय तक तो पुलिस एक्टिव रहती है, लेकिन जैसे ही लोगों की यादाश्त धुंधली होने लगती है, पुलिस भी भूल जाती है। इसी का नतीजा है कि शहर में एक बार फिर इस तरह की घिनौनी घटना घटित हुई है।
