{"_id":"6361f74f9e6e182e2b7dfaf9","slug":"a-horrific-road-accident-in-morena-truck-and-boler-collided-five-died-on-the-spot-three-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Morena: मुरैना में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो में भिड़ंत, पांच की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Morena: मुरैना में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो में भिड़ंत, पांच की मौत, तीन गंभीर
Wed, 02 Nov 2022 10:21 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 02 Nov 2022 10:21 AM IST
सार
मुरैना जिले में मंगलवार रात भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा बोलेरो और डम्फर की टक्कर से हुआ। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल घायलों का इलाज ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में जारी है। घटना देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं, पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार नूराबाद थाना इलाके के नेशनल हाईवे 44 पर बीती रात बोलेरो गाड़ी से कुछ लोग ग्वालियर से लौट रहे थे, वहीं पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डम्फर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। घटना में मौके पर दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में गंभीर रूप से घायल छः लोगों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज से पहले ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल व्यक्ति नूराबाद थाना इलाके के बित्तोली गांव के रहने वाले हैं और बीती रात ग्वालियर से वापस अपने घर आ रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को नूराबाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच जारी है।