फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   A bag full of two lakh rupees crossed from the shop of a bullion trader in Morena

MP News: सर्राफा कारोबारी की दुकान से दिन-दहाड़े दो लाख रुपये ले गया बच्चा, CCTV में रिकॉर्ड हुई चोरी

Wed, 28 Sep 2022 02:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 28 Sep 2022 02:36 PM IST
सार

मुरैना जिले के अम्बाह कस्बे में दिन दहाड़े लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। एक सर्राफा कारोबारी की दुकान से एक बच्चे ने दो लाख रुपये से भरा बैग पार कर दिया।

विज्ञापन
A bag full of two lakh rupees crossed from the shop of a bullion trader in Morena
दुकान से बैग चोरी करता बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना जिले के अम्बाह कस्बे में बुधवार दोपहर एक सर्राफा कारोबारी की दुकान से 2 लाख रुपये नगदी से भरा बैग चोरी हो गया। वारदात के दौरान दुकान मालिक एक महिला ग्राहक से बातचीत कर रहा था। महिला ने  चोर को हाथ मे बैग लेकर भागते देखा, तो घटना का पता चला। चोरी की खबर लगते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अम्बाह निवासी अन्नी सेठ की बाजार में सोने-चांदी की दुकान है। रोजाना की तरह बुधवार सुबह भी अन्नी सेठ दुकान खोलकर ग्राहकी कर रहे थे। दोपहर के समय उनकी दुकान पर एक महिला कुछ सामान खरीदने आई थी। दुकानदार महिला को सामान दिखाते हुए बातचीत करने में व्यस्त थे। तभी एक बच्चा उनकी दुकान पर पहुंचकर काउंटर के पास खड़ा हो गया। दुकानदार ग्राहक से बात कर रहा था, तभी उसने दुकानदार की आंख बचाकर काउंटर के पास रखा रुपयों से भरा बैग उठा लिया, और दौड़ लगा दी। बच्चे के हाथ में बैग देखकर महिला ने दुकानदार को बताया। इसके बाद दुकानदार शोर मचाते हुए काफी दूर तक उसके पीछे भागा लेकिन उसे पकड़ नहीं पाया। दुकानदार ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोर के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो इसमें चोरी की पूरी घटना मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed