फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena: Neighbor youth raped five-year-old girl, girl's condition is critical, parents are in shock

मुरैना: पड़ोसी युवक ने किया पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, बच्ची की हालत नाजुक, माता-पिता सदमे में

Fri, 06 May 2022 06:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 06 May 2022 06:16 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के ग्राम रेमजापुरा में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की बात सामने आई है। पड़ोसी युवक ने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। रात में चुपके से वह घर में घुसा और बच्ची को उठाकर बाहर ले आया। फिर सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया। आरोप फिलहाल फरार है।
 

विज्ञापन
Morena: Neighbor youth raped five-year-old girl, girl's condition is critical, parents are in shock
Rape With Child

विस्तार

मुरैना जिले के ग्राम रेमजापुरा में पड़ोसी युवक ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किया है। रात में चुपके से वह घर में घुसा और बच्ची को उठाकर बाहर ले आया। फिर सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया। आरोप फिलहाल फरार है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुरैना जिले के सबलगढ़ थाना इलाके के रेमजापुरा गांव में घटना बुधवार रात की है। पुलिस को शिकायत में बताया गया कि बुधवार रात रेमजापुरा गांव में बच्ची परिजनों के साथ घर के अंदर सो रही थी। रात में ही पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक उनके घर घुस आया। वह बच्ची को सोते में घर के बाहर ले गया। बाहर जाकर एक सुनसान जगह पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। थोड़ी देर जब बच्ची की मां ने देखा तो वहां बच्ची गायब मिली। परिजनों ने तत्काल घर के आसपास बच्ची को देखा, लेकिन बच्ची नहीं मिली।
विज्ञापन


थोड़ी देर बच्ची रोते हुए घर आई। उसने घरवालों को सारा घटनाक्रम बता दिया। बच्ची की मां व उसके परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। बाद में बच्ची का मेडीकल कराया गया, जिससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अस्पताल में बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। बच्ची को जिला अस्पताल मुरैना में लाया गया है जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद बच्ची के माता-पिता सदमे में है। वहीं घटना के बाद सबलगढ़ थाना पुलिस आरोपी को लगातार तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed