{"_id":"620363753ee83604903b82b3","slug":"morena-illegal-liquor-found-in-retired-dsp-s-house-police-were-blown-away-after-seeing-the-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरैना: रिटायर्ड DSP के घर में मिला अवैध शराब का जखीरा, कार्रवाई देख पुलिस के उड़े होश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरैना: रिटायर्ड DSP के घर में मिला अवैध शराब का जखीरा, कार्रवाई देख पुलिस के उड़े होश
Wed, 09 Feb 2022 12:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:17 PM IST
सार
मुरैना जिले के वित्तपुरा गांव में पुलिस ने रिटायर्ड डीएसपी के घर से अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने अवैध शराब का धंधा करने वाले 3 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मुरैना: कार्रवाई के दौरान जब्त की गई अवैध शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरैना जिले में पुलिस ने छापामार कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। अवैध शराब को जमीन में गाड़कर ड्रमों में रखा गया था, पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई कर कच्ची शराब और लहान बरामद किया है।
मामला जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के वित्तपुरा गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के पूर्व सरपंच विनोद छारी और रिटायर्ड डीएसपी जगदीश छारी का पुत्र रवि छारी मिलकर गांव में अवैध शराब का धंधा चला रहे थे। वहीं अवैध शराब के धंधे में गांव के अन्य 5 लोग भी शामिल थे।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खेत, खलिहान, घर-आंगन में चारों तरफ जमीन के अंदर दबे ड्रमों को बरामद किया है, जेसीबी की मदद से इन ड्रमों को निकाला गया हर तरफ सिर्फ शराब ही शराब देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए।
विज्ञापन
डीएसपी प्रियंका मिश्रा के अनुसार दिमनी क्षेत्र के वित्तपुरा में कच्ची शराब बनाकर बेचने की सूचना पर सुबह 5.30 बजे तीन थानों की पुलिस ने 10 घरों में दबिश देकर अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने जमीन में दबी 159 लीटर कच्ची शराब व 1150 लीटर लहान जब्त किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी पूर्व सरपंच विनोद छारी, रवि छारी, आशीष छारी, हेमंत छारी, अतुल छारी, राजीव छारी और पूरन छारी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) व 49 (डी) के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों पूर्व सरपंच विनोद छारी, रवि छारी और आशीष छारी को मौके से गिरफ्तार किया है।
गांव में बेचते थे सस्ती शराब
लोगों को सस्ती शराब देने के लिए गांव में गुड के लहान से कच्ची शराब बनाकर आस-पास के गांवों में बेची जा रही थी। कच्ची शराब का यह कारोबार बीते 3 सालों से चल रहा था। पुलिस इससे पहले भी अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर केस बनाती रही है, लेकिन नए एसपी आशुतोष बागरी के निर्देश पर डीएसपी प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीमों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।