{"_id":"62e100586fd7fc271220713e","slug":"more-than-50-villagers-sick-with-unknown-disease-in-sheopur-patients-were-taken-to-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sheopur: अज्ञात बीमारी से 50 से ज्यादा ग्रामीण बीमार, भीषण बाढ़ के बीच ट्यूब से मरीजों को पहुंचाया गया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sheopur: अज्ञात बीमारी से 50 से ज्यादा ग्रामीण बीमार, भीषण बाढ़ के बीच ट्यूब से मरीजों को पहुंचाया गया अस्पताल
Wed, 27 Jul 2022 02:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:37 PM IST
सार
विजयपुर विकासखंड क्षेत्र के झार बड़ौदा गांव में अज्ञात बीमारी फैलने से 50 से ज्यादा लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। मरीजों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत है। वहीं, पांच मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
गांव में अज्ञात बीमारी फैलने से आधा सैंकड़ा लोग बीमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्योपुर जिले में अज्ञात बीमारी से करीह आधा सैकड़ा ग्रामीणों के बीमार होने का मामला सामने आया है। बीमार मरीजों में पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, एक साथ इतने लोगों के बीमार होने की जानकारी मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। बारिश के चलते गांव का रास्ता बरसाती नाले में उफान होने की वजह से बंद हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने बुजुर्ग और महिला मरीजों को ट्यूब के सहारे नाले को पार कर अस्पताल पहुंचाया।
दरअसल मामला विजयपुर विकासखंड क्षेत्र के झार बड़ौदा गांव का है। बताया जा रहा है कि बीते सोमवार से गांव में अज्ञात बीमारी फैलने के चलते गांव के करीब आधा सैकड़ा लोग बीमार हो गए हैं। मरीजों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत है, वहीं, पांच मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है जिनका उपचार विजयपुर अस्पताल में किया जा रहा है।

ट्यूब के सहारे मरीजों को पहुंचाया गया अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की अनदेखी
मरीजों को गांव में उपचार मुहैया कराया जाना तो दूर उन्हें नाला पार कराने के लिए भी प्रशासन से कोई मदद नहीं मिल रही है, जिससे उन्हें ट्यूब के सहारे बरसाती नालों को पार करके अस्पताल तक पहुंचना पड़ रहा है। बता दें, कि बीते 15 दिनों में इसी तरह की बीमारियां तीन अन्य गांवों में भी फैल चुकी हैं। तीन लोगों की मौत उल्टी- दस्त की वजह से हो चुकी है। इसके बाद भी गांव गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने की दिशा में स्वास्थ्य महकमे द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अज्ञात बीमारी फैलने की वजह से 20 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए ट्यूब का सहारा लेना पड़ा। प्रशासन द्वारा कोई मदद मुहैया नहीं कराई जा सकी है, जिससे ग्रामीण अभी भी परेशान हैं। उधर विजयपुर बीएमओ का कहना है कि जैसे ही गांव में बीमारी फैलने की सूचना मिली वैसे ही वहां पर टीमें भेजी गई हैं। बीमारी को जल्दी कंट्रोल कर लिया जाएगा। दूसरी जगह भी सेक्टर सुपरवाइजर से लेकर एएनएम को अलर्ट कर दिया है, जहां भी इस तरह की दिक्कतें सामने आएंगी वहां तत्काल मरीजों का उपचार करके स्थिति को संभाला जाएगा।