फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Modi govt 20 shivraj chouhan tell meaning of PM name says he inspires us to make india self reliant

शिवराज चौहान ने बताया MODI के नाम का मतलब, कहा- वे हमें करते हैं प्रेरित

Sat, 30 May 2020 01:21 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 30 May 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
Modi govt 20 shivraj chouhan tell meaning of PM name says he inspires us to make india self reliant
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के नाम का मतलब बताया। उन्होंने कहा, ‘मोदी (MODI) नाम में एक मंत्र है। ‘एम’ का मतलब प्रेरक है। वे भारत को अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए काम करते हैं और हमें प्रेरित करते हैं। ‘ओ’ का मतलब अवसर है। वे देश में छिपे हुए अवसरों को बाहर लाने का काम करते हैं। ‘डी’ का मतलब गतिशील नेतृत्व और ‘आई’ का मतलब प्रेरणा, भारत है। उन्होंने हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया है।’

विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने एक साल ऐतिहासिक उपलब्धि से भरा बताया
वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने को ऐतिहासिक उपलब्धि से भरा बताया। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जोर दिया कि इस कार्यकाल को अपने कठोर और बड़े निर्णयों की वजह से जाना जाएगा, जिसने भारत की तस्वीर बदल दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




छह साल में ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने छह साल के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी, जो विकास की राह पर है। शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं मोदी 2.0 के एक वर्ष सफल होने पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई देता हूं। यह ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है।’

ये भी पढ़ें- मोदी 2.0 सरकार का एक साल: पीएम ने लिखा खत, मुझमें कमी हो सकती है... मगर मुझे देशवासियों के सामर्थ्य पर पूरा भरोसा



कठिन और बड़े फैसलों के लिए जाना जाएगा: नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, ‘मैं दूसरे कार्यकाल के पहले साल के सफलतापूर्वक पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के अन्य सदस्यों को बधाई देता हूं। मोदी सरकार का यह साल बहुत सारी ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला साल अपने कठिन और बड़े फैसलों और चुनौतियों को अवसरों में बदलने के लिए जाना जाएगा। मोदी ने उन फैसलों को लागू किया, जो दशकों से प्रतीक्षित थे। इन फैसलों ने देश का चेहरा बदल दिया है।’ 

नड्डा ने कहा कि मोदी ने अपनी दूरदर्शी नीतियों, समर्पण और टीम इंडिया की भावना के साथ देश के लोकतंत्र को एक नई दिशा दी है और सरकार के हर फैसले में लोगों के कल्याण और देश के हित को दर्शाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed