फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mistake in PM's security: MP BJP president reached Ujjain, chanted Mahamrityunjaya Mantra in Mahakal temple

पीएम की सुरक्षा में चूक: उज्जैन पहुंचे मप्र भाजपा अध्यक्ष, महाकाल मंदिर में किया महामृत्युंजय मंत्र का जप

Thu, 06 Jan 2022 02:13 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 06 Jan 2022 02:13 PM IST
सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में अब भाजपा ने नया शिगुफा छेड़ दिया है। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्य़क्ष वीडी शर्मा महामृत्यंजुय मंत्र का जाप कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Mistake in PM's security: MP BJP president reached Ujjain, chanted Mahamrityunjaya Mantra in Mahakal temple
महामृत्युंज मंत्र का जप करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में अब भाजपा ने नया शिगुफा छेड़ दिया है। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्य़क्ष वीडी शर्मा महामृत्यंजुय मंत्र का जाप कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को भोपाल के लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में महामृत्युंजय जाप शुरू किया। इसी तरह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा उज्जैन पहुंचे। यहां महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर महामृ्त्यंजय का जाप शुरू किया। मंदिर में उनके साथ उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव समेत अन्य भाजपा नेता भी थे। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने आचार्य के सान्निध्य में जंप का संकल्प लिया और पूजन अर्चन कर जप शुरू किया। उल्लेखनीय है कि बुधवार को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिरोजपुर में दौरा था। भारी बारिश के कारण पीएम को सड़क मार्ग से जाना पड़ा लेकिन इस दौरान  हुसैनीवाला से 30 किलोमीटर दूर रास्ते में प्रदर्शनकारी मिल गए जिस कारण उनका काफिला तकरीबन 20 मिनट बेहद असुरक्षित क्षेत्र में रुका रहा। जिस इलाके में पीएम मोदी का काफिला रुका था, वह आतंकियों के अलावा हेरोइन तस्करों का गढ़ माना जाता है। पिछले साल सितंबर माह में इसी क्षेत्र में आतंकी वारदात को अंजाम दिया गया। सुरक्षा कारणों की वजह से प्रधानमंत्री के फिरोजपुर के कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया। उनका काफिला बठिंडा एयरपोर्ट पर लौट आया। केंद्र ने पंजाब सरकार से इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। बठिंडा एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री ने पंजाब सरकार के अफसरों से कहा, ''अपने सीएम को थैंक्स कहना कि मैं बठिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया।''
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed