{"_id":"5bbc317d867a55284d2ee53e","slug":"miscreant-run-into-robbery-in-bank-of-india-after-cutting-8-locks-but-failed-to-open-the-vault","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 ताले काटकर बैंक में चोरी करने घुसे बदमाश, तिजोरी खोलने में रहे असफल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
8 ताले काटकर बैंक में चोरी करने घुसे बदमाश, तिजोरी खोलने में रहे असफल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
bank of india
इंद्रपुरी स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया की भेल शाखा में रविवार रात तीन से ज्यादा बदमाश चोरी करने के लिए बैंक में घुस गए। शातिर चोरों ने गैस कटर की मदद से 8 ताले काटे, चार कैमरों पर कलर स्प्रे किया और स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए। हालांकि उन्हें निराश खली हाथ लौटना पड़ा क्योंकि वे तिजोरी का ताला काटने में असमर्थ रहे।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बैंक के कर्मचारी विजय वरीयकर जब बैंक पहुंचे तो उन्हें शटर खुले नजर आए। जबकि मुख्य गेट पर ताला लगा था। उन्होंने इसकी सूचना अपने अफसरों को दी और पिपलानी पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन
जिसके बाद पता चला कि बैंक में कुछ बदमाश चोरी करने के इरादे से घुसे तो थे और उन्होंने 8 ताले भी काटे लेकिन तिजोरी खोलने में सफल नहीं हो पाए। शटर के ताले काटने से पहले बदमाशों ने बाहर लगा बिजली का बोर्ड उखाड़ दिया, ताकि अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे डिस्कनेक्ट हो जाएं।
विज्ञापन
अंदर दाखिल होकर बदमाशों को पांच कैमरे नजर आए। इनमें से चार पर उन्होंने लाल कलर का स्प्रे छिड़क दिया, ताकि उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद न हो पाएं।
रात में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं
इंद्रपुरी स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया की भेल शाखा में रोजाना 25-30 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन होता है। सिर्फ बैंक खुली होने के वक्त ही सुरक्षा गार्ड तैनात किया गया है। रात के वक्त सुरक्षा की नियत से लगे सीसीटीवी कैमरे भी ऐसे हैं, जो अंधेरे में साफ तस्वीरें कैद ही नहीं कर सकते।
हॉटलाइन सेवा
हॉटलाइन सेवा वह सुविधा है, जिसके तहत एक रिसीवर उपभोक्ता और दूसरा रिसीवर संबंधित थाने में लगाया जाता है। इसमें कुछ सेकंड तक रिसीवर फोन पर से हटते ही संबंधित थाने में घंटी बज जाती है। इसे बैंकों में सुरक्षा की बेहद अहम कड़ी माना जाता है। बैंक सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर बैंक अफसरों और पुलिस के बीच बीते एक साल में चार से ज्यादा बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन नतीजा अब भी वही है।
एएसपी दिनेश कौशल के अनुसार बैंक में अलार्म सिस्टम तो लगा था, लेकिन इसका तार कटा मिला। अंदाजा है कि बदमाश को इसकी जानकारी थी और उसने ही ये तार काटा होगा। हालांकि, बैंक में हॉटलाइन सेवा होने की जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच जारी है।