{"_id":"f4ebea4c-9b90-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"minor-sold-after-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे के बहाने दुष्कर्म कर बेच दिया नाबालिग को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थडे के बहाने दुष्कर्म कर बेच दिया नाबालिग को
इंदौर/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 02 Apr 2013 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले बलात्कार और फिर बेच दी गई 14 साल की लड़की ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि पहले उसे तीन लोग बर्थडे पार्टी के बहाने ले गए। वहां उसे बेहोश करके बंदी बनाए रखा और बलात्कार किया गया। फिर उसे जयपुर लाकर बेच दिया गया।
विज्ञापन
इस मामले में एरोड्रोम पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लड़की को जयपुर में बरामद किया था। बाद में जांच पूरी कर अदालत में चालान पेश किया। फास्ट ट्रैक कोर्ट में जज सविता दुबे ने सोमवार को पीड़िता का बयान दर्ज करवाया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि वह राजनगर में रहती है। 3 सितम्बर 2012 की शाम जब वह दूध लेने जा रही थी, तभी स्कूल की सहेली मिली। उसने सपना आंटी की बच्ची के जन्मदिन में आने को कहा।
विज्ञापन
लड़की ने बताया कि सपना आंटी के घर केक काटने के बाद उन्होंने नाश्ता दिया। वह खाकर मुझे नींद आ गई। होश आया तो सपना आंटी की मौसी रूकमा के घर थी। वहां दो दिन मुझे कमरे में बंद रखा और रिंकू (सपना के पति राहुल राठौर) ने दुष्कर्म किया।
दो दिन बाद मुझे फिर बेहोश किया गया और राजस्थान ले जाकर सुल्तान ने मेरी शादी गोवर्धन से करा दी। उसने भी जोर-जबरदस्ती की। एक दिन जब उसका फोन मिला तो मम्मी-पापा को सारी बात बताई और पुलिस लेने पहुंची।
राजनगर निवासी लड़की के अपरहण, दुष्कर्म और उसे बेचने के आरोपी गोवर्धन पिता प्रभुनारायण सैनी (30) और सुल्तानसिंह पिता ओंकारसिंह सैनी (45) दोनों जयपुर के निवासी हैं। रिंकू उर्फ राहुल राठौर (32), उसकी पत्नी सपना उर्फ अतु राठौर और रुकमा उर्फ रुक्मिणी (40) तीनों राजनगर इंदौर के रहने वाले हैं।
शासकीय अतिरिक्त अधिवक्ता रवींद्र देसाई के मुताबिक सपना और राहुल ने बच्ची को नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा किया था। इसमें रूकमणी शामिल थी। राहुल ने दुष्कर्म किया और राजस्थान ले जाकर गोवर्धन और सुल्तान को दो लाख 10 हजार रुपए में बेच दिया। सुल्तान ने गोवर्धन से बच्ची की शादी भी जबरदस्ती करा दी थी।
वकील देसाई ने बताया कि लड़की के अपनी मां को फोन करने पर पुलिस ने नंबर ट्रेस करवाया। इससे आरोपियों की जानकारी मिलने के बाद राजस्थान जाकर लड़की को छुड़ाया और सुल्तान व गोवर्धन को पकड़ा। आरोपियों पर बलात्कार, अपहरण व जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं।
