फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   minor girl allegedly sexually assaulted by minor boy set herself ablaze in rewa victim was admitted to hospital

मध्यप्रदेश: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने खुद को लगाई आग

Sun, 11 Oct 2020 10:04 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 11 Oct 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
minor girl allegedly sexually assaulted by minor boy set herself ablaze in rewa victim was admitted to hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्यप्रदेश के रीवा में एक नाबालिग लड़की के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म किया। इससे आहत किशोरी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया है। 

विज्ञापन

 

मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र की है। 14 साल की किशोरी के साथ सात अक्तूबर को दरिंदगी की गई। घटना के समय उसके परिजन रिश्तेदारी में गए थे और बड़ी बहन बकरियां चराने के लिए गई थी। शाम लगभग चार बजे गांव का ही एक 15 वर्षीय नाबालिग उसके घर में घुस आया और पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ हैवानियत की।


इससे आहत किशोरी ने लड़के के सामने ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसका पूरा शरीर धू-धू करके जलने लगा। यह देखकर लड़के के होश उड़ गए। उसने घर में मौजूद गद्दे से किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक उसका पूरा शरीर झुलस गया था। इसके बाद लड़का मौके से फरार हो गया। पीड़िता जली अवस्था में घर के अंदर ही पड़ी रही। 


शाम को जब परिजन वापस आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। वे इलाज के लिए तुरंत पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज करवाया और आरोपी को पकड़ लिया गया है। घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ रही है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

रीवा के एसडीओपी आरके सिंह ने बताया कि पीड़िता का संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि नाबालिग की इस घिनौनी हरकत के कारण किशोरी जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed