फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   minister Brijendra Pratap Singh lost his spectacles found in hair of woman candidate all you need to know

मध्यप्रदेश: मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह का खोया चश्मा महिला उम्मीदवार के बालों में मिला, जानिए क्या है पूरा मामला

Mon, 18 Oct 2021 05:19 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रैगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रैगांव Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 18 Oct 2021 05:19 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सतना जिले की रैगांव विधानसभा क्षेत्र का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राज्य सरकार में मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, मंच पर खड़ी एक महिला उम्मीदवार के बालों में अपना चश्मा ढूंढते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने इस वीडियो को लेकर मंत्री पर निशाना साधा है और सवाल उठाए हैं। इस रिपोर्ट में पढ़िए इस वीडियो की असलियत...

विज्ञापन
minister Brijendra Pratap Singh lost his spectacles found in hair of woman candidate all you need to know
बृजेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : facebook.com/Bpsingh1bjp

विस्तार

रैगांव विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सेमरवारा में पार्टी की एक जनसभा हो रही थी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। पूरा वीडियो देखने पर पता चलता है कि जब मुख्यमंत्री चौहान मंच पर बैठे लोगों के नाम संबोधित कर रहे थे, तभी एक नेता का नाम बताने के लिए बृजेंद्र प्रताप सिंह खड़े हुए।

विज्ञापन


नाम बताकर जब वह वापस अपनी जगह बैठने जा रहे थे तभी उनकी जेब में रखा चश्मा मुख्यमंत्री के पास में ही खड़ी महिला उम्मीदवार प्रतिमा बागड़ी के बालों में उलझ गया। इसका अहसास दोनों को ही नहीं हुआ। थोड़ी देर बाद बृजेंद्र प्रताप को जब चश्मे की जरूरत पड़ी तो उन्होंने जेब में देखा पर नहीं मिला।
विज्ञापन


जब वह इधर-उधर चश्मा ढूंढने लगे तो उनके पास बैठे नेता ने इशारे में उन्हें बताया कि चश्मा प्रतिमा बागड़ी के बालों में फंसा है। इसके बाद बृजेंद्र सिंह बिना बागड़ी को बताए चश्मा उनके बालों से निकालने की कोशिश करने लगे, जिसपर बागड़ी ने पलटकर देखा तो उन्होंने चश्मा दिखाकर बताया कि वह क्या कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला उम्मीदवार समेत सभी लोग हंसने लगते हैं। वहीं, कांग्रेस ने इस पूरे मामले को महिला सुरक्षा से जोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस पार्टी इसे लेकर आरोप लगाया है कि कि मुख्यमंत्री चौहान की मौजूदगी में मंत्री ने एक महिला से छेड़छाड़ की, ऐसे में राज्य की महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed