{"_id":"5f22c6798ebc3e63cf370fc2","slug":"mini-truck-and-cargo-auto-rickshaw-collide-in-madhya-pradesh-four-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में मिनी ट्रक और मालवाहक ऑटो रिक्शा आपस में टकराए, चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में मिनी ट्रक और मालवाहक ऑटो रिक्शा आपस में टकराए, चार लोगों की मौत
Thu, 30 Jul 2020 06:39 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 30 Jul 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
मध्य प्रदेश के मंडला में एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई। यहां जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर बिछिया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मिनी ट्रक और मालवाहक ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर हुई।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि बिछिया थाना क्षेत्र में मालवाहक ऑटो रिक्शा और मिनी ट्रक की टक्कर में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान रिक्शा चालक रघुवीर सिंह (54), विक्रम कुर्मी (23), राजेन्द्र कुशवाहा (22) और मिनी ट्रक चालक देवनारायण विश्वकर्मा (24) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों से शवों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। उन्होंने कहा कि विदिशा, शाजापुर और रायसेन जिलों में मृतकों के परिवारों को हादसे की सूचना दे दी गई है। कुशवाहा ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
