{"_id":"6835a8a2005d05404a0fcdc6","slug":"metro-station-construction-traffic-diversion-from-may-28-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: मेट्रो स्टेशन निर्माण के चलते 28 मई से यातायात होगा परिवर्तित, जानें नया रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: मेट्रो स्टेशन निर्माण के चलते 28 मई से यातायात होगा परिवर्तित, जानें नया रूट
Tue, 27 May 2025 05:27 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 27 May 2025 05:27 PM IST
सार
भोपाल मेट्रो रेल परियोजना में पुल बोगदा के पास नया मेट्रो स्टेशन बनाया जा रहा है। इस काम के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए इलाके का रास्ता बदल दिया गया है। यह बदलाव 28 मई से शुरू होकर 27 जून 2025 तक एक महीने तक रहेगा।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : meta AI
विस्तार
भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के तहत पुल बोगदा के पास नया मेट्रो स्टेशन बन रहा है। इस काम के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए इलाके के यातायात का रास्ता बदल दिया गया है। यह बदलाव 28 मई से शुरू होकर 27 जून 2025 तक लगभग एक महीने तक रहेगा।
इस दौरान भारी और मध्यम वाहनों के लिए प्रभात चौराहा से पुल बोगदा होकर भारत टॉकीज और प्रभात चौराहा से पुल बोगदा होकर जिंसी, धर्मकांटा और मैदामिल जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद रहेगा। हल्के और दोपहिया वाहनों के लिए पुल बोगदा से शिव मंदिर रोड जिंसी के सामने तक का एक तरफ का रास्ता बंद किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: इंदौर में दो जून को लगेगा रोजगार मेला, कई दिग्गज कंपनियां आएंगी, 18 से 40 वर्ष तक के लिए मौके
विज्ञापन
डायवर्सन के समय प्रभात चौराहा से पुल बोगदा होकर भारत टॉकीज या रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म नंबर 6 की तरफ जाने वाले वाहन प्रभात चौराहा से परिहार चौराहा, अशोका गार्डन, अस्सी फीट रोड, स्टेशन बजरिया तिराहा, भारत टॉकीज ओवरब्रिज, संगम टॉकीज तिराहा होकर जा सकते हैं। पुल बोगदा से भारत टॉकीज की तरफ जाने वाले हल्के और दोपहिया वाहन जिंसी के सामने तक एक तरफ के रास्ते से चल सकते हैं।