{"_id":"5b372b1b4f1c1b95598b6dd9","slug":"mehrunnisa-khan-says-i-was-thrashed-by-my-in-laws-for-being-associated-with-cow-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरक्षक ने ससुरालवालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, सीएम और पीएम से की मदद की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरक्षक ने ससुरालवालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, सीएम और पीएम से की मदद की अपील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय गौरक्षक वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष मेहरूनिसा खान ने अपने ऊपर हो रहे जुल्मों को लेकर मदद की गुहार लगाई है। महरूनिसा ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि वे उसके गौ रक्षा दल से जुड़ी होने और ट्रिपल तलाक के खिलाफ बोलने पर ना केवल गालियां दी बल्कि बुरी तरह से पिटाई भी की।
विज्ञापन
इसके साथ ही महरूनिसा ने राज्य की पुलिस व्यवस्था पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि मैं पिछले तीन महीनों से इसकी शिकायत पुलिस से कर रही हूं, लेकिन पुलिस ने अभी तक मेरी सुरक्षा को लेकर कोई भी कार्यवाही नहीं की। महरूनिसा ने अब हारकर इंसाफ के लिए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीएम मोदी से करते हुए मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मेहरूनिसा ने संवाददाताओं से मुखातिब होते हुए कहा, "गौरक्षक होने और ट्रिपल तलाक के खिलाफ बोलने पर मेरे ससुराल वालों ने मुझसे मारपीट की। पुलिस मेरी मदद नहीं कर रही है, मैं सीएम और पीएम से मदद करने का आग्रह करती हूं।
विज्ञापन
I was thrashed and abused by my in laws for being associated with cow protection&for speaking against triple talaq.Have been complaining for last 3 months but Police not cooperating,appeal for help from CM & PM: Mehrunnisa Khan,Madhya Pradesh President,Rashtriya Gau Raksha Vahini pic.twitter.com/41rquEAVGR
— ANI (@ANI) June 30, 2018
