मध्यप्रदेश: विधायक रमाबाई परिहार बसपा से निलंबित, नागरिकता कानून का किया था समर्थन
मध्यप्रदेश के पथेरिया से विधायक रमाबाई परिहार को बहुजन समाज पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। बता दें कि रमाबाई ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया था। पार्टी ने उनके किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने पर भी रोक लगा दी है।
बता दें कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ को सरकार बचाने के लिए बसपा विधायकों के समर्थन की जरूरत है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वे जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।
मायावती ने ट्वीट कर दी जानकारी
1. BSP अनुशासित पार्टी है व इसे तोड़ने पर पार्टी के MP/MLA आदि के विरूद्ध भी तुरन्त कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में MP में पथेरिया से BSP MLA रमाबाई परिहार द्वारा CAA का समर्थन करने पर उनको पार्टी से निलम्बित कर दिया है। उनपर पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने पर भी रोक लगा दी गई है
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) December 29, 2019
मायावती ने ट्वीट कर कहा कि बसपा अनुशासित पार्टी है व इसे तोड़ने पर पार्टी के सांसदो और विधायकों आदि के विरूद्ध भी तुरन्त कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश में पथेरिया से बसपा विधायक रमाबाई परिहार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करने पर उनको पार्टी से निलंबित कर दिया है। उनपर पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने पर भी रोक लगा दी गई है।
2. ऐसे सभी पुलिसकर्मियों की उच्च स्तरीय न्यायिक जाँच होनी चाहिये और दोषी होने के सही सबूत मिलने पर फिर उनको तुरन्त नौकरी से बर्खास्त करना चाहिये। बी.एस.पी. की यह माँग है।
— Mayawati (@Mayawati) December 29, 2019
जबकि बसपा ने सबसे पहले इस कानून को विभाजनकारी व असंवैधानिक बताकर इसका तीव्र विरोध किया, संसद में भी इसके विरूद्ध वोट दिया तथा इसकी वापसी को भी लेकर माननीय राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया। फिर भी विधायक परिहार ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया। पहले भी उन्हें कई बार पार्टी लाइन पर चलने की चेतवानी दी गई थी।

