{"_id":"60c02d2b7e11a0703b5847cd","slug":"massive-fire-in-the-factory-of-govindpura-industrial-area-blast-in-gas-cylinders-equipment-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: दो ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सिलेंडरों में ब्लास्ट, उपकरण स्वाहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: दो ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सिलेंडरों में ब्लास्ट, उपकरण स्वाहा
Wed, 09 Jun 2021 08:57 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 09 Jun 2021 08:57 AM IST
विज्ञापन
गोविंदपुरा फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के भोपाल में अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में दो ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दो से ढाई घंटे में ही जलकर स्वाहा हो गई। फैक्ट्री में खड़े ऑयल के टैंकर और गैस के सिलेंडर से आग और तेजी से फैली। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड, निगम, भेल के 20 से ज्यादा फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने का अभी कोई कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में वेस्टर्न ट्रांसफार्मर इंडस्ट्री और अवध ट्रांसफार्मर इंडस्ट्री अगल-बगल में ही हैं। दोनों में ट्रांसफार्मर बनाने का काम होता है। मंगलवार रात 9.30 बजे के करीब वेस्टर्न ट्रांसफार्मर इंडस्ट्री में आग लग गई और देखते ही देखते आग तेजी से भड़क गई। इसके बाद आग ने फैक्ट्री में रखे गैस के सिलेंडर और परिसर में खड़े आयल के टैंकर को अपने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
इसके बाद सिलेंडरों और टैंकरों में ब्लॉस्ट होने लगे। देखते ही देखते आग ने बगल की अवध ट्रांसफार्मर इंडस्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि दो से ढाई घंटे मे दोनों ही फैक्ट्री धूं धूं कर पूरी तरह से जल गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर विभाग, नगर निगम, भेल के फायर टैंडर और पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। आग लगने का अभी कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
आग की सूचना के बाद मौके पर मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया समेत कई अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।
