{"_id":"5ad2f2474f1c1ba1098b499c","slug":"many-injured-after-passenger-train-derailed-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: भोपाल में बड़ा ट्रेन हादसा, पैसेंजर के बेपटरी होने से 200 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: भोपाल में बड़ा ट्रेन हादसा, पैसेंजर के बेपटरी होने से 200 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल के कटनी में पैसेंजर ट्रेन हादसे का शिकार हुई है। ट्रेन की 4 बोगियां पटरी से उतर गईं, जिनमें से 2 बोगियां पलट गईं। बताया जा रहा है कि करीब 200 लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब रात 10 बजे पैंसेजर ट्रेन 51675 कटनी से चोपन जा रही थी और इसी दौरान ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना हो गई।
विज्ञापन
बेपटरी होते ही तेज आवाज आने लगी और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। इस बीच ट्रेन में चीख-पुकार मच गई।
घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया, लेकिन घटना ने एक बार फिर रेल प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए। घटना के बाद कटनी-सिंगरौली रेल रूट घंटों ठप रहा और करीब 18 ट्रेन का आवागमन प्रभावित हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रेन में करीब 8 बोगियां थी।
विज्ञापन
