{"_id":"61543a248ebc3e61ed44f267","slug":"many-changes-occurs-in-mahakaleshar-mandir-mahakal-image-will-be-removed-from-bhasm-aarti-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: महाकाल मंदिर में अब सभी श्रद्धालुओं को मिलेगा जलाभिषेक का मौका, टिकटों से हटेगी भगवान की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: महाकाल मंदिर में अब सभी श्रद्धालुओं को मिलेगा जलाभिषेक का मौका, टिकटों से हटेगी भगवान की तस्वीर
Wed, 29 Sep 2021 04:37 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 29 Sep 2021 04:37 PM IST
सार
इससे पहले कई श्रद्धालु मौका देखकर शिवलिंग पर जल चढ़ा लेते थे और सामान्य भक्त इससे वंचित रह जाते थे। कोरोना संक्रमण के दौर में महाकाल के जलाभिषेक पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। केवल पुजारी ही भगवान को जल अर्पित कर पाते थे।
विज्ञापन
भस्म आरती देखने के लिए जारी प्रोटोकॉल टिकटों में भी बदलाव।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकाल मंदिर समीति ने कई नए फैसलें को मंजूरी दी है। भक्तों की आस्था और सुविधा को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने फैसला किया है कि सभी भक्तों को शिवलिंग पर जलाभिषेक का लाभ मिल सकेगा। अब पुजारी स्वयं ही श्रद्धालुओं से बाल्टी में जल लेकर शिवलिंग पर जल अर्पित कर दिया करेंगे।
महाकाल मंदिर के पुजारी के अनुसार, इससे पहले तक कई श्रद्धालु मौका देखकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर लेते थे और सामान्य भक्त इससे वंचित रह जाते थे। कोरोना संक्रमण के कारण महाकाल के जलाभिषेक पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। केवल पुजारी ही भगवान को जल अर्पित कर पाते थे। लेकिन नई व्यवस्था से भक्तों को राहत मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा मंदिर में भस्म आरती और सामान्य दर्शन के लिए जारी टिकटों में भी बदलाव का फैसला लिया गया है। भस्म आरती के टिकटों पर महाकाल की तस्वीर लगी होती थी। इसे लोग इधर-उधर या कचरे के डिब्बे में फेंक देते थे और यह लोगों के पैरों के नीचे आ जाते थे, जो की भगवान का अपमान है। कई दिनों से इस बात का विरोध हो रहा था।
विज्ञापन
इसी बात को संज्ञान में लेते हुए प्रबंधन समिति को टिकटों में बदलाव के लिए बोला गया। आगे से टिकटों पर महाकाल की तस्वीर नहीं छपेगी। इसके अलावा अब आम लोगों द्वारा पुजारियों के जरिए महाकाल पर जल चढ़वा लेने पर भी मंदिर प्रबंध समिति ने प्रतिबंधित कर दिया है।