फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   manmohan singh_daljeet singh_madhyapradesh

मनमोहन के भतीजे ने दलजीत की निंदा की

Sat, 26 Apr 2014 05:59 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/ अमर उजाला,भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/ अमर उजाला,भोपाल Updated Sat, 26 Apr 2014 05:59 PM IST
विज्ञापन
manmohan singh_daljeet singh_madhyapradesh

इंदौर में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के भतीजे मनदीप सिंह ने प्रधानमंत्री को सही और भाजपा में जाने वाले दलजीत सिंह कोहली को गलत बताया है।

विज्ञापन


मनदीप सिंह ने उनके चाचा दलजीत सिंह के भाजपा में जाने के पीछे किसी डील से इनकार किया है। लेकिन यह जरूर कहा है कि दलजीत सिंह ने घिनौनी हरकत की है।

मनदीप सिंह के इस बयान से पूरे घटनाक्रम में एक नया मोड़ आ गया है। मनदीप सिंह ने कहा कि उनके ताऊ डॉ. मनमोहन सिंह ने दस साल तक अच्छी तरह से सरकार चलाई।

उनकी प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है। दलजीत सिंह को भाजपा ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए शामिल किया है। इस बात का कोई बुरा असर डॉ. मनमोहन सिंह या कांग्रेस पर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


इंदौर में कारोबार करने वाले मनदीप ने कहा कि उनके ताऊ डॉ. मनमोहन सिंह और ताई गुरशरणकौर उनसे नियमित रूप से फोन पर बात करते रहे हैं। दलजीत सिंह के साथ भी उनके बहुत अच्छे संबंध थे। वह सभी परिजनों की खैरियत पूछते रहे हैं और परिवार के एक अच्छे मुखिया हैं। दलजीत ने जो कदम उठाया है उससे उनके परिजन आहत और आश्चर्यचकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलजीत के भाजपा में शामिल होने के अगले ही दिन उनके भतीजे मनदीप प्रधानमंत्री के बचाव में आ गए। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि दलजीत सिंह ने किसी लालच में भाजपा की सदस्यता ली है या नहीं।

लेकिन कल कांग्रेस में शामिल होने तक उन्होंने परिवार के सदस्यों को कोई जानकारी नहीं दी थी। उन्हें भी समाचार माध्यमों से यह पता लगा कि दलजीत सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। मनदीप ने दलजीत की इस हरकत को गलत बताते हुए इसकी निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed