{"_id":"66508973db89c596420ce843","slug":"mandsaur-young-man-who-had-come-to-visit-lv-mahadev-died-by-drowning-in-river-was-resident-rajasthan-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: एलवी महादेव के दर्शन करने आए युवक की नदी में डूबकर मौत, राजस्थान में इस जिले का था निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: एलवी महादेव के दर्शन करने आए युवक की नदी में डूबकर मौत, राजस्थान में इस जिले का था निवासी
Fri, 24 May 2024 06:05 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 24 May 2024 06:05 PM IST
सार
मंदसौर जिले में नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के एलवी महादेव मंदिर दर्शन करने आए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। करीब एक घंटे मशक्कत के बाद मछुआरों ने शव को बाहर निकाला। नाहरगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एलवी महादेव के दर्शन करने आए युवक भेरूलाल पिता किशनलाल सूर्यवंशी उम्र 24 वर्ष की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भेरूलाल और उसका दोस्त झालावाड़ (राजस्थान) में किसी होटल पर काम करते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार सुबह दोनों एलवी महादेव घूमने आए थे। नदी पार करते वक्त भेरूलाल पिता किशनलाल नाम का युवक गहरे पानी में चला गया। उसके साथ आए दोस्त ने आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। नदी में काम कर रहे मछुआरों ने युवक की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मृतक का शव नदी से बरामद किया गया। मौके पर पहुंची नाहरगढ़ थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन
