फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: The robber bride absconded with jewelry and money even before marriage, made her in-laws unconscious by feeding them drugs

मंदसौर: लुटेरी दुल्हन शादी से पहले ही जेवर और रुपये लेकर फरार, ससुराल वालों को नशीली दवा खिलाकर किया बेहोश

Wed, 20 Apr 2022 08:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Apr 2022 08:56 PM IST
सार

लुटेरी दुल्हन ने अब मंदसौर के परिवार को शिकार बनाया है। शादी से पहले ही जेवर-रुपये लेकर फरार हो गई। होने वाली सास और जेठानी को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। अब दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Mandsaur: The robber bride absconded with jewelry and money even before marriage, made her in-laws unconscious by feeding them drugs
लुटेरी दुल्हन फरार - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के मंदसौर में लुटेरी दुल्हन का कारनामा सामने आया है। शादी से पहले ही ससुराल वालों को नशीली दवा खिलाकर जेवर और रुपये लेकर फरार हो गई। नशीले पदाथ के कारण तबीयत बिगड़ने पर दो महिलाओं का मंदसौर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली टीआई अमित सोनी ने बताया कि राम टेकरी के सत्यम विहार कॉलोनी के रहने वाले 30 वर्षीय प्रवीण पिता श्यामलाल माहेश्वरी के साथ घटना हुई है। प्रवीण की शादी के लिए रतलाम निवासी मंगलादेवी से संपर्क हुआ था। दो लाख रुपये देकर होशंगाबाद की आरती नामक युवती से शादी की बात तय हुई।
विज्ञापन


पुलिस को बताया गया कि शादी की बात करने पिछले शनिवार को दुल्हन आरती और भोपाल निवासी अर्जुन प्रजापति, पूजा सहित करीब 5 लोग मंदसौर में प्रवीण के घर आए थे। 27 अप्रैल को शादी होना तय हुआ। बातों-बातों में परिवार वालों ने आरती को वहीं रोकने की बात कही और लुटेरी दुल्हन आरती यहीं रुक गई। दो दिनों में आरती घर वालों से मिलजुलकर रही, उनका विश्वास जीता। मंगलवार को जब घर के पुरुष घर से बाहर काम पर गए तब आरती ने खेल दिखाया। उसने शाम के वक्त प्रवीण की मां विष्णु माहेश्वरी और प्रवीण की भाभी प्रियंका माहेश्वरी को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। दोनों बेहोश हो गईं। ससुर श्यामलाल घर पहुंचे तो आरती ने कहानी बना दी और दोनों को अस्पताल ले जाने के लिए ऑटो लेने का कहकर घर से निकल गई और फिर लौटकर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्यामलाल ने परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी। फिर महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने शंका के आधार पर घर की छानबीन की तो जेवर और नकदी गायब थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाली पुलिस ने लुटेरी आरती, मध्यस्थता कराने वाली महिला मंगलादेवी, भोपाल निवासी अर्जुन और पूजा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed