फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mandsaur-ravi-mali-murder-sharp-weapon-attack-near-sundaram-vatika-police-investigation

मंदसौर में खूनी वारदात: फूल तोड़कर लौट रहे रवि माली की धारदार हथियार से हत्या, कहां फरार हो गए अज्ञात बदमाश?

Sat, 27 Jun 2026 02:18 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मंदसौर Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Sat, 27 Jun 2026 02:18 PM IST
सार

मंदसौर के अभिनंदन क्षेत्र में शनिवार सुबह फूल तोड़कर घर लौट रहे एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
mandsaur-ravi-mali-murder-sharp-weapon-attack-near-sundaram-vatika-police-investigation
मृतक रवि माली। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
मंदसौर के अभिनंदन क्षेत्र में शनिवार सुबह खौफनाक वारदात सामने आई। सुंदरम वाटिका स्थित ढाबे के पास करीब 6 बजकर 30 मिनट पर फूल तोड़कर घर लौट रहे रवि माली पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार,  मृतक रवि माली कर्मचारी कॉलोनी, अभिनंदन के निवासी थे। सुबह वे रोज की तरह फूल तोड़ने गए थे। सुंदरम वाटिका के पास ढाबे के समीप पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। जिला अस्पताल में परिजनों ने बताया कि हमलावरों ने रवि माली पर जानलेवा हमला किया और मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल रवि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी चौराहा हत्याकांड से जुड़े तार
चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक रवि माली उसी युवक युवराज माली के पिता बताए जा रहे हैं, जिसने विगत दिनों गांधी चौराहा पर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था। उस वारदात में भी एक युवक की मौत हो गई थी।


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 27 करोड़ रुपये की जमीन से हटाए गए अवैध निर्माण

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
स्थानीय लोगों कहा कि इस हत्याकांड को लगभग चार लोगों ने अंजाम दिया है। यदि गांधी चौराहा की घटना के बाद पुलिस आरोपियों पर समय रहते सख्त कार्रवाई करती, तो शायद आज यह दूसरी वारदात नहीं घटित होती। लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं से शहर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि कहीं न कहीं इसमें पुलिस प्रशासन की लापरवाही भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed