फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News: Smugglers fled after hitting CBN team's vehicle, 2.18 quintals of Dodachura seized

Mandsaur News: सीबीएन टीम की गाड़ी को टक्कर मारकर भागे तस्कर, कार से 2.18 क्विंटल डोडाचूरा जब्त

Wed, 09 Aug 2023 12:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 09 Aug 2023 12:03 PM IST
सार

Mandsaur News: एंटी ड्रग ऑपरेशन अभियान में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स की टीम की कार को तस्करों ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए। वहीं, तस्करों की कार से दो किलो से ज्यादा डोडाचूरा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Mandsaur News: Smugglers fled after hitting CBN team's vehicle, 2.18 quintals of Dodachura seized
तस्करों ने सीबीएन टीम की गाड़ी को टक्कर मारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी ड्रग ऑपरेशन अभियान में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) की टीम लगातार कार्रवाई कर मादक पदार्थ जब्त कर तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र के बालागुड़ा में एक तस्कर के बाड़े से सीपीएस डोडाचूरा (बिना चीरा लगा) जब्त किया गया था। तस्कर के रिश्तेदारों ने अधिकारियों के वाहन पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया था। वहीं, जब्त डोडाचूरा जला दिया। इस मामले में कार्रवाई चल ही रही थी कि मंदसौर जिला मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर दावतखेड़ी गांव के पास सीबीएन ने एक और कार्रवाई की। इसमें हाईवे पर नाकाबंदी देख तस्कर बौखला गए और सीबीएन टीम की गाड़ी को टक्कर मार कर इनोवा कार रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। तलाशी में कार से 2.18 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त किया गया है।
विज्ञापन


उप नारकोटिक्स आयुक्त डॉ. संजय कुमार ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली कि मंदसौर के पास से कार में डोडाचूरा की तस्करी हो रही है। तत्काल जावरा व मंदसौर के सीबीएन अधिकारियों की टीम गठित कर कार्रवाई के लिए भेजी। टीम ने मंदसौर-देवास देवड़ा रोड पर दावतखेड़ी के पास नाकाबंदी की। संदिग्ध कार की पहचान कर अधिकारियों ने रोकने के लिए हाथ दिया तो तस्कर नाकाबंदी में लगे अधिकारियों को कुचलने की नियत से कार को तेज रफ्तार से लेकर आए और सीबीएन के वाहन को टक्कर मारकर भाग निकले। टीम के सदस्यों ने दूसरे वाहन से पीछा किया तो रास्ते में कार छोड़कर तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। टीम ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली तो उसमें 18 प्लास्टिक के काले रंग के बोरों में भरा दो क्विंटल 18 किलो 450 ग्राम डोडाचूरा मिला। मौके पर कानूनी औपचारिकता पूरी कर डोडाचूरा व कार जब्त कर टीम सीबीएन आफिस पहुंची। जहां अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। सीबीएन अधिकारी ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसके मालिक व फरार हुए तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण भी बनाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार तस्करों ने यह डोडाचूरा मंदसौर जिले से कार में लोड किया था और राजस्थान के तस्करों को सप्लाई देने जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed