{"_id":"650883daba7f4ebb6209e2bc","slug":"mandsaur-news-man-stuck-in-the-middle-while-trying-to-cross-a-culvert-in-flowing-water-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: बहते पानी में पुलिया पार करने के चक्कर में बीच में फंसा अधेड़ व्यक्ति, इस तरह बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: बहते पानी में पुलिया पार करने के चक्कर में बीच में फंसा अधेड़ व्यक्ति, इस तरह बची जान
Mon, 18 Sep 2023 10:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 18 Sep 2023 10:37 PM IST
सार
Mandsaur News: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में शिवना नदी के बहाव अभी भी बना हुआ है, जिसके चलते पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र स्थित छोटी पुलिया पर अभी भी पानी का बहाव बना हुआ है। लेकिन कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर बहते पानी में पुलिया पार करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
पुलिया पार करने के चक्कर में बीच में फंसा अधेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदसौर में शिवना नदी के बहाव अभी भी बना हुआ है, जिसके चलते पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र स्थित छोटी पुलिया पर अभी भी पानी का बहाव बना हुआ है। कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर बहते पानी में पुलिया पार करने का प्रयास करते हैं और जब बीच में बहाव अधिक होने के कारण फंस जाते हैं तो उल्टे पांव लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
कुछ ऐसा ही मामला सोमवार शाम करीब छह बजे पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र स्थित छोटी पुलिया पर देखने को मिला। यहां चंद्रपुरा निवासी चंद्रपाल सिंह गौतम उम्र करीब 65 वर्ष अपनी जान जोखिम में डालकर बहते पानी में उतरकर छोटी पुलिया को पार करने का प्रयास करने लगे। बीच मझधार में पहुंचने के बाद जब पानी का बहाव तेज लगा और कदम लड़खड़ाने लगे तो उनकी जान अटक गई।
विज्ञापन
यह सारा नजारा शहर से लगे ग्राम खिलचीपुरा निवासी पवन सूर्यवंशी ने देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि, जब तक पुलिस मौके पहुंचती तब तक चंद्रपाल सिंह गौतम उल्टे पैर वापस बाहर आ गए और वहां से चुपचाप निकल लिए। वहीं, सूचना मिलने पर सीएसपी सतनाम सिंह और शहर कोतवाली थाना टीआई राकेश मोदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए छोटी पुलिया पर हैवी बैरिकेट्स लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
