{"_id":"655c9eeb8a10fe63510b2156","slug":"mandsaur-news-11-month-old-child-dies-after-falling-into-water-tank-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: पानी के टैंक में गिरने से 11 महीने के बच्चे की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: पानी के टैंक में गिरने से 11 महीने के बच्चे की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा
Tue, 21 Nov 2023 05:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 21 Nov 2023 05:43 PM IST
सार
Mandsaur News: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में हादसा हुआ है। हादसे में एक 11 महीने के बच्चे की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा खेलते समय पानी के टैंक में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्चे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदसौर के सीतामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव दीपाखेड़ा में दक्ष (10) पिता अनिल जाति दर्जी की पानी के टैंक में गिरने मौत हो गई। बच्चा घर में ही खेल रहा था और खेलते-खेलते पानी के टैंकर में जा गिरा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पानी के लिए प्रतिदिन नल चलते हैं, जिसको लेकर बच्चे की मां ने पानी भरने के लिए पानी के टैंक का ढक्कन खोल दिया और मोटर लगाकर ढक्कन खुला छोड़कर घर में ही दूसरी जगह पानी भरने चली गई। इस दौरान बच्चा घर में ही खेल रहा था और खेलते- खेलते पानी के टैंकर में जा गिरा।
विज्ञापन
पानी भरने के बाद जब काफी देर तक परिजनों को बच्चा नहीं दिखा तो बच्चे को ढूंढना शुरू किया, लेकिन बच्चा नहीं मिला। परिजनों ने आस पड़ोस में भी बच्चे की तलाश की, लेकिन नहीं मिला। बाद में जब मासूम बच्चे के दादाजी ने टैंकर का ढक्कन खोल कर देखा तो बच्चा पानी के टैंक में मिला, जिसे बाहर निकालकर बच्चे के चाचा पंकेश व पत्रकार अंबालाल मकवाना दोनों बच्चे को अपने वाहन से उपचार के लिए सीतामऊ सरकारी अस्पताल में गए। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं, परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
