{"_id":"65f1db73fe8e6ffd5106d7c5","slug":"mandsaur-mphrc-took-cognizance-of-girl-death-due-to-stray-dog-attack-sought-answers-from-concerned-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: MPHRC ने आवारा कुत्तों के हमले से बालिका की मौत मामले में लिया संज्ञान, संबंधितों से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: MPHRC ने आवारा कुत्तों के हमले से बालिका की मौत मामले में लिया संज्ञान, संबंधितों से मांगा जवाब
Wed, 13 Mar 2024 10:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 13 Mar 2024 10:29 PM IST
सार
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आवारा कुत्तों के हमले से बालिका की मौत के मामले में संज्ञान लिया है। आयोग ने अधिकारों का उल्लंघन मानते हुए संबंधितों से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
मृतक बालिका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष मनोहर ममतानी ने गत दिवस भानपुरा क्षेत्र के ग्राम लोटखेड़ी में एक 12 वर्षीय बच्ची की आवारा कुत्तों के हमले से मौत के मामले में संज्ञान लेते हुए प्रथम दृष्टया मानव अधिकारों का उल्लंघन मानते हुए संबंधितों से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
मंदसौर जिले के भानपुरा नगर के पास आवारा कुत्तों द्वारा एक 12 वर्षीय बालिका तनिषा के ऊपर जानलेवा हमला करने की घटना घटित हुई थी, जिसमें बालिका की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह हादसा तब हुआ था, जब लोटखेड़ी में रहने वाली बालिका खेत पर काम कर रहे अपने माता-पिता को खाना देकर लौट रही थी। तभी अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया, जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे बाद में जब परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो बालिका को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, मंदसौर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी, भानपुरा-मदंसौर से मामले की जांच कराकर बालिका की मृत्यु के सम्बन्ध में स्पष्ट प्रतिवेदन तथा मृतका के परिजन को दी गई आर्थिक मुआवजा राशि एवं आवारा कुत्तों से क्षेत्र के रहवासियों, विशेष कर बच्चों एवं वृद्धजन के सुरक्षा के सम्बन्ध में की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।
विज्ञापन
