{"_id":"66745f74a3c8da1c1c001462","slug":"mandsaur-driver-absconds-with-9-tonnes-of-garlic-sent-from-pipliyamandi-to-bangalore-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: पिपलियामंडी से बंगलुरू भेजी 9 टन लहसुन लेकर ड्राइवर फरार, 16 जून को माल लोड कर निकला था ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: पिपलियामंडी से बंगलुरू भेजी 9 टन लहसुन लेकर ड्राइवर फरार, 16 जून को माल लोड कर निकला था ट्रक
Thu, 20 Jun 2024 10:27 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:27 PM IST
सार
मंदसौर जिले के पिपलियामंडी से बंगलुरू भेजी गई साढ़े बारह लाख रुपए की करीब 9 टन लहसुन ट्रक ड्राइवर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुूरू कर दी है
- फोटो : iStock
विस्तार
मंदसौर जिले के पिपलियामंडी से बंगलुरू भेजी गई साढ़े बारह लाख रुपए की करीब 9 टन लहसुन ट्रक ड्राइवर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार आक्याबिका निवासी राजेन्द्र पिता सुखदेव पाटीदार ने फर्म बालाजी ट्रेडर्स से 113 बॉक्स में 39 क्विटल दो किलो लहसुन कीमत 5 लाख 57 हजार 112 रुपए, हनीफ पिता आलमगीर ने फर्म कादरी ट्रेडर्स से 79 बॉक्स में 25 क्विटल लहसुन कीमत 4 लाख 6 हजार 325 रुपए एवं रवि पिता रामेश्वर कारपेंटर ने फर्म रवि गार्लिक ट्रेडर्स से 51 कट्टों में 25 क्विंटल लहसुन कीमत 2 लाख 77 हजार रुपए हरियाणा बैंगलोर रोड लाइंस संचालक सुरेश बैरागी के माध्यम से ट्रक (आरजे 14 जीआर 3517) में 16 जून को लोड किया था। इसमें ट्रक ड्राइवर रशीद खान व उसके दो साथी थे। लेकिन 18 जून तक भेजी गई लहसुन बंगलुरू में संबंधित फर्मों पर नहीं पहुंची। ट्रक ड्राइवर को मोबाइल पर कॉल किया तो स्वीच ऑफ मिला। व्यापारियों ने पिपलिया पुलिस थाने में आवेदन दिया कि आरोपियों ने लहसुन को कहीं दूसरी जगह बेच दिया। हमारे साथ धोखाधड़ी कर अमानत में खयानत की है। पिपलिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामला जांच में लिया।
नम्बर प्लेट को भी बदली
जानकारी के अनुसार जिस ट्रक में लहसुन भरा था, उस ट्रक पर आरजे 14 जीआर 3517 था, जबकि उक्त ट्रक के सही नम्बर आरजे 14 जीआर 1783 है। इस तरह नम्बर प्लेट भी बदलकर ट्रक ड्राइवरों ने धोखाधड़ी की।