फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur Congress-Karni Sena showed black flags at CM Shivraj roadshow in Pipliyamandi

Mandsaur: पिपलियामंडी में CM के रोड शो में जनसैलाब, कांग्रेस-करणी सेना ने शिवराज के काफिले को दिखाए काले झंडे

Wed, 02 Aug 2023 07:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 02 Aug 2023 07:08 PM IST
सार

मंदसौर जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद पिपलियामंडी में विकास पर्व के दौरान रोड शो में शामिल हुए। रोड शो में मुख्यमंत्री शिवराज की एक झलक पाने के लिए विशाल जनसमुदाय उमड़ पड़ा।

विज्ञापन
Mandsaur Congress-Karni Sena showed black flags at CM Shivraj roadshow in Pipliyamandi
सीएम शिवराज का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर में पिपलियामंडी और क्षेत्र की आम जनता ने रोड शो के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और फूल मालाओं से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का स्वागत किया। नागरिकों ने घरों की छत, मुण्डेर और सड़क के दोनों ओर कतारबद्ध होकर मुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिपलियामंडी में आयोजित रोड शो में जिले के प्रभारी मंत्री तथा औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के मंत्री व स्थानीय विधायक जगदीश देवड़ा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग, जल संसाधन एवं मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का रोड शो पिपलियामंडी के कृषि उपज मंडी गेट से प्रारंभ होकर सरदार पटेल चौराहा टीला खेड़ा बालाजी, पोरवाल धर्मशाला, लवली चौराहा गांधी चौराहा, रेलवे फाटक, बस स्टैंड रोड होते हुए पिपलिया मंडी चौपाटी एवं कनघट्टी रोड होते हुए कॉलेज ग्राउंड जनसभा स्थल पर पहुंचकर रोड शो का समापन हुआ। पिपलियामंडी में तीन किलोमीटर के लंबे रोड शो का राजनैतिक सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, शासकीय तथा अशासकीय संगठनों व विभिन्न मित्र मंडलों के सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन




कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता और करणी सेना ने किया विरोध
सीएम शिवराज सिंह चौहान करीब चार बजे पीपलियामंडी हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से जब उनका काफिला गुजारा, इस दौरान कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का विरोध कर उनके काफिले को काले झंडे दिखाए। वहीं, करणी सेना ने भी मुख्यमंत्री का विरोध किया। इस दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिथि शिक्षक अपनी मांग को लेकर रोड शो मार्ग पर बैठे धरने पर
अतिथि शिक्षकों द्वारा अपनी नियमितीकरण सहित अन्य मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाता रहा है। उसके बावजूद भी शासन ने अतिथि शिक्षकों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिपलियामंडी दौरे के दौरान अतिथि शिक्षक रोड शो वाले मार्ग पर अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।


कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिपलियामंडी दौरे को लेकर कांग्रेस ने प्रेसवार्ता की थी, जिसमें उन्होंने विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री का घेराव करने की बात कही थी, जिसको लेकर कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता पिपलियामंडी पहुंचे, जहां पुलिस ने काग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed