फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: Collision between car and DJ vehicle, son of Congress councilor of Nagda Junction NP killed

Mandsaur: कार और डीजे वाहन की भिड़ंत, नागदा जंक्शन नप के कांग्रेस पार्षद के पुत्र की मौत, तीन घायल

Wed, 20 Mar 2024 05:27 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Mar 2024 05:27 PM IST
सार

मंदसौर में एक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई तो तीन लोग घायल हो गए। डीजे वाहन से एक कार टकरा गए। हादसे में  नागदा जंक्शन नप के कांग्रेस पार्षद के पुत्र की मौत हो गई।

विज्ञापन
Mandsaur: Collision between car and DJ vehicle, son of Congress councilor of Nagda Junction NP killed
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

मंदसोर के संजीत मार्ग पर मुंदडी गांव के निकट देर रात जयस नेता संजय खराड़ी के वाहन की सामने से आ रही डीजे गाड़ी से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में नागदा के कांग्रेस पार्षद के पुत्र की मौत हो गई। वहीं जयस नेता व नागदा जंक्शन निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।
विज्ञापन


वायडी नगर थाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के मंदसौर-संजीत मार्ग पर ग्राम मुंदड़ी के निकट भूखी तिराहे पर जयस नेता संजय खराड़ी निवासी भूखी तथा उनके रिश्तेदार दीपक पिता प्रमोद चौहान तथा सुभांशु पिता प्रमोद चौहान निवासी नागद जंक्शन किसी काम से भीलवाड़ा गए थे। भीलवाड़ा से लौटते समय अपने गंतव्य से पहले भूखी तिराहे पर संजय खराड़ी के वाहन क्रमांक एमपी 14 पीडी 1998 की सामने नाहरगढ़ तरफ से आ रहे डीजे वाहन क्रमांक एमपी 04 सीडी 2730 से रात करीब 11:30 बजे भिड़ंत हो गई। 
विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि डीजे वाहन अंदर की ओर मुड़ गया तो वहीं कार भी एक साइड से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कार सवार दीपक पिता प्रमोद चौहान निवासी नागदा जंक्शन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक जयस नेता संजय खराड़ी निवासी भूखी जिला मंदसौर तथा सुभांशू पिता प्रमोद चौहान निवासी नागदा जंक्शन गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। इधर डीजे वाहन क्रमांक एमपी 04 सीडी 2730 का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्षद का पुत्र था मृतक दीपक चौहान
कार और डीजे वाहन में हुई भिड़ंत में जिस दीपक चौहान की मौत हुई है वह उज्जैन जिले के नागदा जंक्शन निवासी प्रमोद चौहान का पुत्र था। प्रमोद चौहान नागदा नगर परिषद में कांग्रेस पार्षद हैं। सूचना पर परिजन मंदसौर पहुंचे जिसके बाद मृतक दीपक का पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed