{"_id":"63b704227b83294edd3c0cbc","slug":"mandsaur-chinese-manjha-being-sold-even-after-the-ban-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: प्रतिबंध के बाद भी बिक रही चाइनीज डोर, युवक का गला कटा तो पुलिस-प्रशासन ने की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: प्रतिबंध के बाद भी बिक रही चाइनीज डोर, युवक का गला कटा तो पुलिस-प्रशासन ने की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
Thu, 05 Jan 2023 10:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 05 Jan 2023 10:39 PM IST
सार
कलेक्टर गौतम सिंह ने 12 दिसम्बर 2022 को चाइनीज मांझे के उपयोग एवं विक्रय को पूर्णतः प्रतिबंधित किया था। उसके बाद भी शहर में यह बिक रहा था। पुलिस ने तीन लोगों के गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मंदसौर शहर में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज डोर बिक रही थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के मंदसौर शहर में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज डोर बेचने का मामला सामने आया है। दरअसल बाजार में जा रहे युवक को गर्दन पर चाइनीज डोर से कट लग गया। इस घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई और तीन दुकानों पर सर्चिंग के दौरान वहां से चाइनीज डोर जब्त कर उसे बेचने वालों को पकड़ कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
मंदसौर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में शहर कोतवाली थाना पुलिस प्रभारी अमित सोनी के साथ तहसीलदार मुकेश सोनी व टीम ने पतंग और मांझा बेचने वाली दुकानों पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान टीम द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने के मामले में तीन लोगों को पकड़कर उनके पास से 11 चाइनीज डोर (मांझे की रील) जब्त की। पुलिस ने इस मामले में संजीत नाका निवासी पुरुषोत्तम सिंधी से 4 रील, बालागंज निवासी मोईन खान से 4 रील और नयापुरा निवासी तरुण राठौड़ से 3 रील जब ठोकर इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
विक्रय को पूर्णतः प्रतिबंधित किया था
पुलिस ने बताया कि मंदसौर शहर और आस-पास के नगर में चाइनीज मांझा का उपयोग होने से मानव जीवन पर संकट उत्पन्न हो रहा था। लगातार मानव शरीर के अंग कट जाने की घटनाएं हो रही थीं एवं पक्षियों को भी हानि हो रही थी। इसे रोकने के लिए कलेक्टर गौतम सिंह ने 12 दिसम्बर 2022 को चाइनीज मांझे के उपयोग एवं विक्रय को पूर्णतः प्रतिबंधित किया था। उसके बाद भी शहर में यह बिक रहा था जिसके चलते उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वहीं दूसरी ओर दलौदा में तहसीलदार रश्मी श्रीवास्तव एवं दलौदा थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार ने पतंग दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानदारों को चाइनीज मांझा विक्रय नहीं करने की समझाइश दी।