{"_id":"650d868d73b68e8ea30d61fd","slug":"mandsaur-case-registered-against-accused-who-impregnated-orphan-woman-and-left-her-to-wander-from-door-to-doo-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: अनाथ महिला को गर्भवती कर दर-दर की ठोकरें खाने के लिए छोड़ने वाले पति के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: अनाथ महिला को गर्भवती कर दर-दर की ठोकरें खाने के लिए छोड़ने वाले पति के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 22 Sep 2023 05:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 22 Sep 2023 05:50 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में अनाथ महिला को गर्भवती कर दर-दर की ठोकरें खाने के लिए छोड़ने वाले पति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित महिला ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। समाजसेवी संगठन महिला और बच्ची की देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
बच्ची लिए हुए संगठन की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंदसौर में अनाथ महिला को शादी का झांसा देकर गर्भवती करने के बाद छोड़ने वाले आरोपी पति के खिलाफ आखिरकार महिला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दूसरी ओर पीड़ित महिला ने जिला अस्पताल में एक पुत्री को जन्म दिया है। महिला की देखभाल महिला सामाजिक संगठन कर रहे हैं।
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी अनुराधा ग्रेवाल ने बताया कि 30 वर्षीय पीड़िता परिवर्तित नाम सपना ने शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें बताया कि बिजली कंपनी मंदसौर में कार्यरत कर्मचारी वीरेंद्र पिता रमेशचंद्र हाडा उसे 15 माह पूर्व समाज में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में मिला था। इसके बाद वीरेन्द्र उसे शादी करने की बोलकर 26 जून 2022 को अपने प्रभा विहार स्थित घर पर ले आया। यहां उसने कई बार उसके साथ उसकी इच्छा के विरूद्ध शादी की बोलकर संबंध बनाया। जब उसे गर्भ ठहर गया तो जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। घटना के बाद से महिला इधर-उधर भटक रही थी। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी वीरेन्द्र हाड़ा के खिलाफ धारा 376 (2) (एन), 506 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अनाथ है पीड़ित महिला
जानकारी के अनुसार, पीड़ित 30 वर्षीय महिला अनाथ है। पति की मौत के बाद वो अपनी 12 वर्षीय पुत्री के साथ रह रही थी। लेकिन वीरेन्द्र ने इसी का फायदा उठाकर उसे शादी का झांसा दिया और अपने घर ले गया। महिला थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी वीरेन्द्र का भी अपनी पहली पत्नी से तलाक हो गया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने महिला ने थाने में दिया था आवेदन
महिला के अनुसार, उसने थाने में आवेदन देकर पति सहित सास मंजुबाई व ननदों द्वारा मारपीट कर अभद्र व्यवहार कर उसे गर्भ गिराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। महिला के अनुसार, वो बीते तीन माह से अपनी सहेली व परिचितों के यहां रहकर वीरेंद्र से सुलह के प्रयास कर रही थी। हालांकि, बाद में मंदसौर के सामाजिक महिला संगठन की पदाधिकारी अनामिका जैन, भावना कुमावत, शक्को दीदी आदि ने महिला की मदद की। गुरुवार को डिलीवरी होने तक उसका व उसकी 12 वर्षीय बेटी का ध्यान रखा।
