{"_id":"66a37d238448c634d90d0df4","slug":"mandsaur-by-the-grace-of-lord-indra-donkeys-ate-gulab-jamun-in-mandsaur-know-what-is-the-matter-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: इंद्रदेव की कृपा से मंदसौर में गधों ने खाए गुलाब जामुन, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: इंद्रदेव की कृपा से मंदसौर में गधों ने खाए गुलाब जामुन, जानें क्या है मामला
Fri, 26 Jul 2024 04:10 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:10 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मंदसौर में गधों को गुलाब जामुन खिलाने का मामला सामने आया है। ये सब किसी प्रयोजन से किया गया था। जानें क्या है इसके पीछे की वजह
विज्ञापन
मंदसौर में गधों को गुलाब जामुन खिलाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंदसौर में लंबे इंतजार के बाद इंद्रदेव गुरुवार को मेहरबान हुए और करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। किसान और आमजन बारिश के लिए तमाम तरह के टोटके कर रहे थे। बारिश के बाद खुश होकर लोगों ने गधों को गुलाब जामुन खिलाए।
लगभग बीस दिन से बारिश की बेरूखी से लोगों और किसानों को चिंता होने लगी थी। रूठे इंद्र देव को मनाने के लिए शुक्रवार को उज्जैनी मनाई गई तथा सर्वसमाज द्वारा प्रार्थना रैली का भी आयोजन किया गया। कुछ दिन पूर्व चंद्रपुरा क्षेत्र के ग्रामीणों ने श्मशान में काल भैरव की पूजा कर गधों से हल खिंचवाकर खेत जोते। इतना ही नहीं ग्राम प्रधान को गधे पर बिठाया गया।
विज्ञापन
माना जा रहा था कि इस टोटके से बारिश होती ही है। हुआ भी ऐसा ही है। गुरुवार को इंद्रदेव मेहरबान हुए और शहर सहित जिले में झमाझम बारिश हुई। इससे आम लोगों सहित किसानों के चहरे पर भी खुशी देखी गई। इंद्र देव के प्रसन्न होने और गधों वाला टोटका काम आने पर लोगों ने गधों को गुलाब जामुन खिलाए।