फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: By the grace of Lord Indra, donkeys ate Gulab Jamun in Mandsaur, know what is the matter

Mandsaur: इंद्रदेव की कृपा से मंदसौर में गधों ने खाए गुलाब जामुन, जानें क्या है मामला

Fri, 26 Jul 2024 04:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 04:10 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मंदसौर में गधों को गुलाब जामुन खिलाने का मामला सामने आया है। ये सब किसी प्रयोजन से किया गया था। जानें क्या है इसके पीछे की वजह

विज्ञापन
Mandsaur: By the grace of Lord Indra, donkeys ate Gulab Jamun in Mandsaur, know what is the matter
मंदसौर में गधों को गुलाब जामुन खिलाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर में लंबे इंतजार के बाद इंद्रदेव गुरुवार को मेहरबान हुए और करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। किसान और आमजन बारिश के लिए तमाम तरह के टोटके कर रहे थे। बारिश के बाद खुश होकर लोगों ने गधों को गुलाब जामुन खिलाए।
विज्ञापन


विज्ञापन


लगभग बीस दिन से बारिश की बेरूखी से लोगों और किसानों को चिंता होने लगी थी। रूठे इंद्र देव को मनाने के लिए शुक्रवार को उज्जैनी मनाई गई तथा सर्वसमाज द्वारा प्रार्थना रैली का भी आयोजन किया गया। कुछ दिन पूर्व चंद्रपुरा क्षेत्र के ग्रामीणों ने श्मशान में काल भैरव की पूजा कर गधों से हल खिंचवाकर खेत जोते। इतना ही नहीं ग्राम प्रधान को गधे पर बिठाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा था कि इस टोटके से बारिश होती ही है। हुआ भी ऐसा ही है। गुरुवार को इंद्रदेव मेहरबान हुए और शहर सहित जिले में झमाझम बारिश हुई। इससे आम लोगों सहित किसानों के चहरे पर भी खुशी देखी गई। इंद्र देव के प्रसन्न होने और गधों वाला टोटका काम आने पर लोगों ने गधों को गुलाब जामुन खिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed