फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur beaf case: Meat was buffalo not beaf

एमपीः महिलाओं के पास मिला मांस जांच में भैंस का निकला

Thu, 28 Jul 2016 07:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
Mandsaur beaf case: Meat was buffalo not beaf
- फोटो : ANI

मध्य प्रदेश के मंदसौर में जिस गोमांस रखने के शक में दो मुस्लिम महिलाओं से मारापीटा गया था, वो जांच में भैंस का पाया गया है। मंगलवार को मंदसौर में कथित हिंदू संगठन के लोगों ने दो महिलाओं को पीटा था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य में विपक्ष ने भाजपा सरकार को घेरा है।

विज्ञापन


पुलिस ने इन महिलाओं को गिरफ़्तार कर 30 किलो मांस बरामद किया था। जांच में पता चला कि वह गोमांस नहीं था। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य में भाजपा और उससे जुड़े संगठन डर का माहौल पैदा करना चाहते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक आरिफ़ वक़ील ने कहा, ''महिलाओं को गिरफ़्तार किया गया, उन पर इल्ज़ाम लगाया गया कि इनके पास जो गोश्त है, वो गाय का है। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सरकार को मुआवज़ा देना चाहिए. उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ़ कार्रवाई की जाएगी। गृह मंत्री इससे पहले मांस की तस्करी में किसी गिरोह के शामिल होने की बात कह चुके हैं।

पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल

Mandsaur beaf case: Meat was buffalo not beaf

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भैंस के मांस के लाने-ले जाने पर प्रतिबंध है। इसमें पकड़े जाने पर सज़ा का प्रावधान है। इस मामले में पुलिस का भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं कि जब मुसलमान महिलाओं की पिटाई हो रही थी, तो पुलिस खड़ी होकर तमाशा देख रही थी।

मंदसौर के पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा ने कहा कि ये सामाजिक समस्या है। लोगों को संयम से काम लेना चाहिए, इस प्रवृत्ति को संबंधित लोगों के माध्यम से ख़त्म करने की कोशिश की जानी चाहिए।

इससे पहले भी मध्य प्रदेश के हरदा में गोमांस रखने के शक में एक मुस्लिम दंपति के साथ ट्रेन में मारपीट की गई थी। बुधवार को यह मामला बसपा प्रमुख मायावती ने राज्यसभा में उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed