{"_id":"668ff5ba36aefb3db20fcdde","slug":"mandsaur-an-accused-arrested-with-smack-worth-two-crores-police-is-searching-for-criminal-who-ordered-smack-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: दो करोड़ की स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, स्मैक मंगवाने वाले बदमाश को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: दो करोड़ की स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, स्मैक मंगवाने वाले बदमाश को तलाश रही पुलिस
Thu, 11 Jul 2024 08:39 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 11 Jul 2024 08:39 PM IST
सार
मंदसौर में दो करोड़ की स्मैक पकड़ी गई है। इसकी तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि वह यह माल किसी को देने लाया था। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने दो करोड़ की स्मैक बरामद की है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदसौर जिले की पिपलिया मंडी थाना पुलिस ने दो करोड़ रुपए मूल्य के अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में स्मैक मंगवाने वाले आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
मंदसौर जिले की पिपलियामंडी पुलिस ने पौवल्ली फंटा कनघट्टी रोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल (MP14-NF-1479) के चालक कैलाशचन्द्र पिता कन्हैयालाल लोधा (40) निवासी लसुड़ावन थाना अफजलपुर के कब्जे से दो पैकेटों में रखी कुल 976 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक को जब्त किया। जब्त मादक पदार्थ स्मैक की कीमत दो करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 NDPS Act के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया। पिपलियामंडी चौकी प्रभारी रितेश डामोर ने बताया की आरोपी से जब्त स्मैक के स्रोत के संबंध में पुछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उक्त स्मैक जासिन निवासी जावरा के द्वारा मंगवाई गई थी जिसकी तलाश जारी है।