फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur Accident: Car rammed into trolley from behind, two women from Rajasthan killed, four injured

Mandsaur Accident: ट्रॉले में पीछे से घुसी कार, राजस्थान की दो महिलाओं की मौत, वाहन चालक सहित चार घायल

Mon, 01 Jan 2024 10:44 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 10:44 AM IST
सार

नव वर्ष की सुबह हुए सड़क हादसे ने दो महिलाओं की जान ले ली, वहीं चार लोग घायल हुए हैं। बांसवाड़ा राजस्थान के लोग कार में सवार में होकर रतलाम की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार आगे चल रहे ट्रॉले में जा घुसी। 

विज्ञापन
Mandsaur Accident: Car rammed into trolley from behind, two women from Rajasthan killed, four injured
मंदसौर में हुए दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर में सीतामऊ में 8 लेन मार्ग पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में राजस्थान के बांसवाड़ा निवासी दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चालक सहित चार लोग घायल हो गए। जिन्हें मंदसौर जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे ट्रॉले के टायर फूटने से पीछे से आ रही कार ट्रॉले में घुस गई। कार सवार कोटा से रतलाम की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंदसौर के सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम बेलारी के यहां सुबह करीब 6 बजे गरोठ से रतलाम की ओर जा रही कार क्रमांक RJ03-UA-4681 आगे जा रहे ट्रॉले क्रमांक RJ33-GA-4026 में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार में सवार रुचि पति भोपेश उपाध्याय (55), दीपिका पति ज्योतिर्मय त्रिवेदी (42) दोनों निवासी मोहन कॉलोनी, बांसवाड़ा (राजस्थान) की मौके पर मौत हो गई। वहीं भोपेश पिता चंदूलाल उपाध्याय (57), भावनी पिता भोपेश उपाध्याय (25), नित्या पिता ज्योतिर्मय त्रिवेदी (17) सभी निवासी मोहन कॉलोनी, बांसवाड़ा (राजस्थान) व कार चालक रियाज़ पिता सिराज मुसलमान (50) निवासी बांसवाड़ा (राजस्थान) घायल हो गए। सूचना पर सीतामऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मंदसौर जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां घायलों का इलाज जारी है। 
विज्ञापन


ट्रॉले का टायर फूटने से हुआ हादसा
सीतामऊ थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला ने बताया कि स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है की आगे चल रहे ट्रॉले का टायर फूटने से ट्रॉला खड़ा हो गया। इसी दौरान पीछे आ रही कार ट्रॉले में जा घुसी जिससे यह हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed