फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Man tries to immolate himself demanding arrest of outgoing MP Governor Ram Naresh Yadav

मप्र से विदा ले रहे राज्यपाल के काफिले के सामने आग लगाकर कूदा युवक

Thu, 08 Sep 2016 12:38 PM IST
राजेश चतुर्वेदी/भोपाल
राजेश चतुर्वेदी/भोपाल Updated Thu, 08 Sep 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
Man tries to immolate himself demanding arrest of outgoing MP Governor Ram Naresh Yadav
- फोटो : PTI

मध्यप्रदेश के व्यापमं घोटाले में कार्रवाई की मांग को लेकर एनसीपी के एक कार्यकर्ता ने बुधवार को राजभवन के सामने खुद को आग लगाने के बाद निवर्तमान राज्यपाल रामनरेश यादव की कार के सामने कूदने की कोशिश की। 

विज्ञापन


यह सनसनीखेज घटना बुधवार शाम उस वक्त हुई, जब यादव लखनऊ रवाना होने के लिए अपने काफिले के साथ मुख्य द्वार से बाहर निकल रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने आग लगाने वाले एनसीपी कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्यपाल रामनरेश यादव पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। आज उनके कार्यकाल का अंतिम दिन था और उन्हें विदाई देने के लिए राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर देने का पूरा इंतजाम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

निवर्तमान राज्यपाल को दिया जा रहा था गार्ड ऑफ ऑनर तभी हुआ वाकया

Man tries to immolate himself demanding arrest of outgoing MP Governor Ram Naresh Yadav

वह शाम को साढ़े चार बजे के करीब एम्बुलेंस से राजभवन पहुंचे और गार्ड ऑफ ऑनर के बाद अपने काफिले के साथ हवाई अड्डे के लिए रवाना होने लगे। तभी एनसीपी के कार्यकर्ता मनोज त्रिपाठी ने खुद को आग लगा ली। 

यह देखकर राजभवन पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। जैसे तैसे कपड़े फाड़कर आग पर काबू किया गया और त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मौके पर जय लोक पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी मौजूद थे। ये सभी व्यापमं मामले में यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

हंगामे के बीच ही रामनरेश यादव ने ली विदाई

Man tries to immolate himself demanding arrest of outgoing MP Governor Ram Naresh Yadav

बता दें कि वन रक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में यादव के खिलाफ एसटीएफ ने एफआईआर की थी। उन पर आजमगढ़ के दो लोगों की सिफारिश करने का आरोप था। लेकिन संवैधानिक पद पर होने के कारण उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी और एफआईआर से उनका नाम हटा दिया गया था। 

लेकिन विवादों में घिरने के बावजूद राज्यपाल पद पर यादव ने अपना कार्यकाल पूरा किया। हालांकि वह यूपीए सरकार द्वारा नियुक्त किए गए थे। उनकी जगह पर गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली को मध्यप्रदेश का चार्ज सौंपा गया है। कोहली बृहस्पतिवार को गवर्नर पद की शपथ लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed