{"_id":"fe662a53014dfea417a5bb26fcb7d7d4","slug":"man-killed-wife-on-suspicion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर शक था, तो जान से मार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी पर शक था, तो जान से मार दिया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 07 Jul 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के भोपाल में एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी पत्नी को तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पत्नी का कसूर मात्र इतना था कि उसने पति को शराब की बोतल नहीं दी थी।
विज्ञापन
अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। घटना शनिवार शाम को हुई और केस चोला मंदिर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने किसी तरह की ग्लानि प्रदर्शित नहीं की और साबित करना चाहा कि उसने अपनी पत्नी को उसके संदिग्ध चरित्र के कारण मारा।
आरोपी दुर्गा बिल्लोर (32) प्रेम नगर का रहने वाला है। फिलहाल उसकी पोस्टिंग बजरिया पुलिस स्टेशन में ड्राइवर के बतौर थी। पुलिस ने बताया कि उसकी शादी 2006 में हुई थी और उसको तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
