फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Man Kidnapped seven year old girl from Indore to be his wife another secret revealed

सात साल की मासूम से करने जा रहा था शादी, पता चला वहशीपन का एक और राज

Tue, 12 Nov 2019 09:18 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: योगेश साहू Updated Tue, 12 Nov 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
Man Kidnapped seven year old girl from Indore to be his wife another secret revealed
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्यप्रदेश के इंदौर में साउथ गाडराखेड़ी ये अगवा की गई सात साल की बच्ची के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां एक 30 वर्षीय शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह शख्स एक सात साल की बच्ची का अपहरण कर उससे शादी करने जा रहा था। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो उसके वहशीपन से जुड़े एक और राज से पर्दा उठ गया।

विज्ञापन


दरअसल, सदर बाजार टीआई अजय वर्मा ने बताया कि मूलरूप से सागर के देवरी के रहने वाले बदमाश संतोष उर्फ हरी पटेल को सात साल की बच्ची का अपहरण कर ले जाते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने उसे बच्ची के साथ सागर बस स्टैंड से पकड़ा। वह छतरपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था, तभी बच्ची के ममेरे भाई-बहन की नजर उस पर पड़ गई थी। 
विज्ञापन


पकड़े जाने पर आरोपी ने खोला यह राज
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद सात साल की बच्ची को अगवा करने वाले 30 वर्षीय बदमाश संतोष ने पूछताछ में अपना राज खोल दिया। पहले तो उसने बताया कि जिस सात साल की बच्ची को वह अगवा कर ले जा रहा था, उसे पत्नी बनाना चाहता था। सिर्फ यही नहीं बच्ची को सागर ले जाते समय बस में उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की। इसके बाद आरोपी ने जो राज खोला वह काफी चौंकाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिसे बहन बताता था, उसे भी किडनैप करके लाया था

टीआई ने बताया कि आरोपी वर्तमान में इंदौर के सदर बाजार के साउथ गाडराखेड़ी में किराए पर रहता था। आरोपी ने बताया कि यहां वह जिस लड़की के साथ रहता था, वह उसकी बहन नहीं थी। बल्कि वह उसे करीब छह साल पहले भोपाल से अगवा करके ले आया था।

अगवा होने के समय लड़की की उम्र 11 साल थी। मोहल्ले वालों को उसे अपनी बहन बताता था। आरोपी ने यह भी कबूला कि उसने छह साल तक उस लड़की का शोषण किया।

लेकिन कुछ दिन पहले इस लड़की का मोहल्ले के ही एक लड़के से अफेयर की बात पता चलने पर वह लड़की को उसके घर छोड़ आया और करीब पांच दिन बाद पड़ोस में रहने वाली सात साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। पुलिस ने बताया कि सात साल की मासूम के घर आरोपी संतोष का आनाजाना था। 

पुलिस ऐसे पहुंची आरोपी तक

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में सात साल की मासूम को अगवा करने वाले की पहचान आरोपी संतोष के रूप में हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के साथ छह साल तक रहने वाली लड़की के बारे में जब जानकारी जुटाई। पता चला कि मोहल्ले के छात्र शुभम खांडे से उसका अफेयर था। 

शुभम ने पुलिस को बताया कि आरोपी संतोष को जब यह बात पता चली थी तो उसने लड़की और मुझसे झगड़ा किया। इसके बाद शुभम ने ही पुलिस को लड़की का एक ऐसा नंबर दिया जो सिर्फ उसे ही पता था। पुलिस जब लड़की के पास पहुंची तो एक और कहानी पता चली।

लड़की ने बताया कि संतोष ने उसका 11 साल की उम्र में भोपाल से अपहरण कर लिया था और छह साल से उसका शोषण कर रहा था। पुलिस इस मामले में भी आरोपी के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज करेगी। लड़की ने बताया कि वह सागर क्षेत्र में मिल सकता है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे सागर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed