फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Man gets life term for raping 3-year-old disabled daughter

बेटी के लिए हैवान बन गया था बाप, उम्रकैद

Tue, 18 Feb 2014 04:24 PM IST
Updated Tue, 18 Feb 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
Man gets life term for raping 3-year-old disabled daughter

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पिता को अपनी तीन साल की निशक्त बेटी से बलात्कार करने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


जिला अदालत की जज सुषमा खोसला ने आरोपी संजय बोयट(35) को मृत्यु तक उम्रकैद की सजा सुनाई।

अभियोग पक्ष के वकील के मुताबिक जब आरोपी पिता को सजा सुनाई गई तो उसके चेहरे पर किसी प्रकार के अपराधबोध के भाव नहीं थे।

कोई नहीं पहुंचा अदालत

Man gets life term for raping 3-year-old disabled daughter

अभियोग पक्ष के वकील के मुताबिक पीड़िता अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पा रही है।

इस घटना से पूरा परिवार बुरी तरह से सदमे में है। पूर कार्यवाही के दौरान परिवार से कोई भी व्यक्ति अदालत भी नहीं आया।

इस वक्त पीड़ित बच्ची आरोपी के छोटे भाई की देख-रेख में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने देखी बाप की हैवानियत

Man gets life term for raping 3-year-old disabled daughter

यह घटना 7 मार्च 2013 की है। 2011 में आरोपी की पत्नी की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद वह अपनी बेटी के साथ रह रहा था।

घटना के दिन आरोपी के पड़ोसियों ने रात को लगभग 9 बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनी।

पड़ोसियों ने बच्ची को देखने के लिए जैसे खिड़की से झांका तो सदमे से उनके होश उड़ गए।

आरोपी पिता अपनी 3 साल की बेटी से बलात्कार कर रहा था। पड़ोसियों ने आनन फानन में आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया और बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed