{"_id":"5cae3260bdec22143e2c7344","slug":"man-caught-with-a-knife-at-indore-airport-by-cisf","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर हवाई अड्डे पर चाकू के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर हवाई अड्डे पर चाकू के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा
Thu, 11 Apr 2019 02:11 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 11 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
इंदौर हवाई अड्डा (फाइल)
सीआईएसएफ ने इंदौर हवाई अड्डे पर बुधवार को अपने जूते में कथित रूप से एक चाकू छुपाने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के कोंडागांव निवासी मैथ्यू आर पोयाम (23) को एक सुरक्षा जांच के दौरान पकड़ा गया। ऐसा माना जा रहा है कि वह छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए उड़ान भरने वाला था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि उसे यह पता लगाने के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है कि उसने जूते में चाकू क्यों छिपाया था। भारतीय विमानन नियमों के तहत विमान में हथियार, गोला बारूद और नुकीली वस्तुओं के ले जाने पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
