फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Man carry his mother body to bike

एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक पर ही घर ले गया मां का शव

Thu, 01 Sep 2016 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Sep 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
Man carry his mother body to bike

पत्नी के शव को कंधे पर ढोते दाना मांझी की तस्वीरें अभी आपके जेहन से उतरी भी नहीं होंगी की कुछ ऐसा ही किस्सा मध्यप्रदेश में सामने आ गया। जहां एक व्यक्ति एंबुलेंस न मिलने के कारण अपनी मां के शव को बाइक पर लेकर घर पहुंचा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला मध्यप्रदेश के सियोनी जिले का है। यहां के कस्बा उमट निवासी भीमराव की मां पार्वती देवी (70) को कुछ दिन पहले बीमारी के चलते सामुदायिक स्वास्‍थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस पर भीमराव ने 108 पर फोन करके एंबुलेंस को सूचना दी। फोन करने के काफी देर बाद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। भीमराव चाहते थे कि उनकी मां का शव एंबुलेंस से घर पहुंच जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक ने कर दिया शव ले जाने से इंकार

Man carry his mother body to bike

आरोप है कि वहां पहुंचे ड्राइवर ने शव को देखकर एंबुलेंस में ले जाने से इंकार कर दिया। भीमराव ने काफी प्रयास किया लेकिन कोई अन्य एबुलेंस वाला भी उनकी मां के शव को ले जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। नतीजतन बेबस भीमराव अपनी बाइक पर ही मां का शव लेकर अपने घर पहुंचे। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।

वहीं सियोनी के जिलाधिकारी एस धानाराजू ने बताया कि सूचना के दस मिनट बाद ही एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए थी लेकिन ड्राइवर ने शव को ले जाने से इंकार कर दिया। हम मामले की जांच करवा रहे हैं। 

वहीं एंबुलेंस के जिला संयोजक ने बताया कि एंबुलेंस में शवों को ले जाने की व्यवस्‍था नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला संयोजक के इस बयान की हम प्रदेश स्तर पर जांच करवा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो शवों को ले जाने की कोई अन्य व्यवस्‍था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed