एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक पर ही घर ले गया मां का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के शव को कंधे पर ढोते दाना मांझी की तस्वीरें अभी आपके जेहन से उतरी भी नहीं होंगी की कुछ ऐसा ही किस्सा मध्यप्रदेश में सामने आ गया। जहां एक व्यक्ति एंबुलेंस न मिलने के कारण अपनी मां के शव को बाइक पर लेकर घर पहुंचा।
जानकारी के अनुसार मामला मध्यप्रदेश के सियोनी जिले का है। यहां के कस्बा उमट निवासी भीमराव की मां पार्वती देवी (70) को कुछ दिन पहले बीमारी के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
इस पर भीमराव ने 108 पर फोन करके एंबुलेंस को सूचना दी। फोन करने के काफी देर बाद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। भीमराव चाहते थे कि उनकी मां का शव एंबुलेंस से घर पहुंच जाए।
एंबुलेंस चालक ने कर दिया शव ले जाने से इंकार
आरोप है कि वहां पहुंचे ड्राइवर ने शव को देखकर एंबुलेंस में ले जाने से इंकार कर दिया। भीमराव ने काफी प्रयास किया लेकिन कोई अन्य एबुलेंस वाला भी उनकी मां के शव को ले जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। नतीजतन बेबस भीमराव अपनी बाइक पर ही मां का शव लेकर अपने घर पहुंचे। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
वहीं सियोनी के जिलाधिकारी एस धानाराजू ने बताया कि सूचना के दस मिनट बाद ही एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए थी लेकिन ड्राइवर ने शव को ले जाने से इंकार कर दिया। हम मामले की जांच करवा रहे हैं।
वहीं एंबुलेंस के जिला संयोजक ने बताया कि एंबुलेंस में शवों को ले जाने की व्यवस्था नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला संयोजक के इस बयान की हम प्रदेश स्तर पर जांच करवा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो शवों को ले जाने की कोई अन्य व्यवस्था की जाएगी।
