{"_id":"a58f3296782bb406310095332e071fec","slug":"man-axes-minor-daughters-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी गई मायके, पति ने किया बेटियों का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी गई मायके, पति ने किया बेटियों का कत्ल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 02 Jul 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
अपनी पत्नी के मायके जाने से नाराज एक शख्स ने अपनी दो बेटियों की हत्या कर दी। मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले का है।
कत्ल करने के बाद आरोपी सद्दार खान (48) अपने घर के बाहर हथियार लेकर बैठ गया जो खून से सना हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
घटना जिले के शाहपुर गांव की है। पुलिस ने बताया कि करीब ढाई बजे सद्दार ने अपनी दोनों बेटियों अफशरीन (14) और आशा (16) का कत्ल कर दिया।
TOI में छपी खबर के मुताबित घटना के वक्त वह घर के बाहर सो रहा था औऱ उसकी बेटियां घर के भीतर अपनी दादी के साथ सो रही थीं.
रीवा के एसपी आकाश जिंदल ने बताया कि,"आरोपी ने बताया कि पत्नी से कुछ वक्त पहले उसकी लड़ाई हुई थी और इस बात से वो खफा था।"
उन्होंने बताया कि,"उसकी पत्नी उसे छोड़ कर अपने मायके चली गई, उसे अपनी पत्नी पर बेवफाई का भी शक था।"
सूत्रों के मुताबिक आरोपी आदतन शराबी है और भांग भी खाता है।