फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Major Tragedy Averted in Omkareshwar Home Guard and Boatmen Rescue Two Drowning Devotees

ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला: होमगार्ड और नाविकों ने डूबते दो श्रद्धालुओं को बचाया, समय रहते किया रेस्क्यू

Fri, 17 Apr 2026 09:10 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: Sabahat Husain Updated Fri, 17 Apr 2026 09:10 PM IST
सार

ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब रहे दो श्रद्धालुओं को नाविकों और होमगार्ड जवानों ने तत्परता से रेस्क्यू कर बचाया। घटना ने साहस दिखाया, साथ ही नाविकों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठी।

विज्ञापन
Major Tragedy Averted in Omkareshwar Home Guard and Boatmen Rescue Two Drowning Devotees
रेस्क्यू किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां नर्मदा की पावन धारा के तट पर एक बार फिर मानवीय साहस, सतर्कता और सेवा भावना का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। राजस्थान के जयपुर से दर्शन और स्नान के लिए आए दो श्रद्धालु गहरे पानी में डूबने लगे, लेकिन घाट पर तैनात नाविकों और होमगार्ड के जवानों की तत्परता ने एक संभावित हादसे को टाल दिया।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयपुर निवासी सूर्यनारायण (40 वर्ष) एवं राजू (32 वर्ष) ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। स्नान के दौरान अनजाने में वे गहरे पानी की ओर बढ़ गए और देखते ही देखते डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नर्मदा नदी में नाव संचालन कर रहे नाविकों के सहयोग से होमगार्ड के जवान सेवक परिहार एवं हरिराम सोलंकी ने बिना देर किए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

विज्ञापन

नाव के माध्यम से जोखिम भरे हालात में नदी के बीच पहुंचकर जवानों ने दोनों श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते किए गए इस साहसिक प्रयास ने न केवल दो जिंदगियां बचाईं, बल्कि घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास भी मजबूत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  भोपाल में शिक्षक भर्ती पर बवाल, पद बढ़ाने की मांग पर प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

बचाए गए दोनों युवकों ने भावुक होकर होमगार्ड जवानों और नाविकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि कुछ मिनट और देरी होती, तो स्थिति भयावह हो सकती थी। होमगार्ड के जिला कमांडेंट आशीष कुशवाहा ने बताया कि अमावस्या जैसे विशेष पर्वों पर ओंकारेश्वर में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नर्मदा नदी के प्रमुख घाटों पर एसडीईआरएफ और होमगार्ड के प्रशिक्षित जवानों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

इस घटनाक्रम के बीच ओंकारेश्वर नागरिक संघ के अध्यक्ष कैलाश भंवरिया ने एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि घाटों पर नाव संचालन करने वाले नाविक कई बार अपनी जान जोखिम में डालकर डूबते हुए लोगों को बचाते हैं, लेकिन उनके पास पर्याप्त सुरक्षा संसाधन नहीं होते। कई बार बिना लाइफ जैकेट और आधुनिक उपकरणों के ही वे तेज धाराओं में कूद पड़ते हैं।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन जांबाज नाविकों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन दिया जाए, ताकि जो लोग हर दिन दूसरों की जान बचाते हैं, उनका जीवन भी सुरक्षित रह सके। ओंकारेश्वर में घटित यह घटना न केवल एक सफल रेस्क्यू ऑपरेशन है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि सतर्कता, त्वरित निर्णय और सेवा भावना से बड़ी से बड़ी दुर्घटना को भी टाला जा सकता है। साथ ही यह प्रशासन और समाज दोनों के लिए एक संकेत है कि जिन हाथों से दूसरों की जान बचती है, उन्हें भी मजबूत और सुरक्षित बनाना समय की मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed