फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar on Alert for Maa Sharda Navratri: Meat and Fish Sales Banned, 650 Police Personnel to Ensure Security

मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए प्रशासन मुस्तैद: मांस-मछली की बिक्री बंद, 650 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

Sun, 11 Oct 2026 06:30 AM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2026 06:30 AM IST
सार

नवरात्रि में मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं। 650 पुलिसकर्मियों की तैनाती, अस्थायी बस स्टैंड और एलईडी स्क्रीन पर लाइव दर्शन की व्यवस्था के बीच जानें जरूरी जानकारी।

विज्ञापन
Maihar on Alert for Maa Sharda Navratri: Meat and Fish Sales Banned, 650 Police Personnel to Ensure Security
मां शारदा मंदिर, मैहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां शारदा के दर्शन के लिए शारदीय नवरात्रि मेले को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले के दौरान देश और प्रदेश भर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 650 जवान तैनात
नवरात्रि मेले में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए करीब 650 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। पुलिस बल मुख्य मंदिर मार्ग, मेला परिसर, सीढ़ियों और प्रमुख आवागमन मार्गों पर मुस्तैद रहेगा। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति या बिछड़ने की घटना से निपटने के लिए सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध
धार्मिक नगरी की मर्यादा और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए मैहर नगर पालिका क्षेत्र में 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नवरात्रि विशेष: नवरात्रि में मां बगलामुखी मंदिर में क्यों बंद हुए वीआईपी दर्शन? जानें मंदिर समिति का नया प्लान

दर्शन और आवागमन की व्यवस्था
मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु 1063 सीढ़ियां चढ़कर पारंपरिक मार्ग से या रोपवे के जरिए मंदिर तक पहुंच सकते हैं। बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सलाह दी गई है कि वे यात्रा की योजना पहले से बनाएं। नवरात्रि के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में दर्शन के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ सकता है। 


अस्थायी बस स्टैंड बनाए्र
मां शारदा के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात को लेकर पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। शहर के भीतर यातायात का दबाव कम करने के लिए कटनी रोड (होटल आकृति के सामने) और सतना रोड (सेंट थॉमस स्कूल के सामने) पर अस्थायी बस स्टैंड बनाए गए हैं। इसके साथ ही मंदिर में अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आठ बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं, जिनके माध्यम से श्रद्धालु मां शारदा के लाइव दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं के लिए अधिकृत केंद्रों के माध्यम से 250 ग्राम लड्डू का प्रसाद 150 रुपये की निर्धारित दर पर उपलब्ध रहेगा।

मैहर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
श्रद्धालु पर्याप्त समय लेकर निकलें, निर्धारित पार्किंग और बस स्टैंड का उपयोग करें तथा पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। प्रसाद खरीदते समय निर्धारित कीमत और मात्रा की पुष्टि करें। ट्रेन से आने वाले यात्री रेलवे स्टेशन के बाहर उपलब्ध यात्री निवास में ठहरने की सुविधा के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed